India News
पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही बढ़ेगी Middle Class की टेंशन! ChatGPT ने बताया कैसे बिगड़ेगा हर महीने का बजट
सरकार के 4 साल बाद ईंधन कीमत बढ़ाने के फैसले से ट्रांसपोर्ट, राशन, स्कूल और EMI तक पड़ सकता है असर।
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार साल बाद बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब सबसे बड़ी चिंता मिडिल क्लास परिवारों के बजट को लेकर सामने आ रही है। शुक्रवार से लागू नई दरों के तहत पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि CNG भी 2 रुपये महंगी हो गई है।
सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों का कहना था कि लंबे समय से घाटे में ईंधन बेचने के कारण कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया थाb।
लेकिन इस फैसले का असर आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा? इसे समझने के लिए ChatGPT से सवाल पूछा गया कि बढ़ती ईंधन कीमतें मध्यम वर्गीय परिवारों को कैसे प्रभावित करेंगी।
ChatGPT के मुताबिक, सबसे पहला असर घर के मासिक बजट पर पड़ेगा। रोजाना ऑफिस जाने वाले लोग, बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले परिवार और बाइक-कार इस्तेमाल करने वालों का खर्च सीधे बढ़ जाएगा। इससे बचत और मनोरंजन जैसी चीजों के लिए कम पैसा बचेगा।
इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन भी महंगा हो सकता है। ऑटो, टैक्सी और बस सेवाएं ईंधन पर निर्भर हैं, इसलिए किराया बढ़ने की संभावना है। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी, किराना और ई-कॉमर्स ऑर्डर की डिलीवरी फीस भी बढ़ सकती है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहता। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियां, दूध, राशन और रोजमर्रा की दूसरी जरूरी चीजें भी धीरे-धीरे महंगी हो जाती हैं।
ChatGPT ने यह भी कहा कि निश्चित वेतन पाने वाले परिवारों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ सकता है। EMI, स्कूल फीस, मेडिकल खर्च और किराया जैसी जिम्मेदारियों के बीच बढ़ती महंगाई परिवारों की आर्थिक योजना बिगाड़ सकती है।
और भी पढ़ें : ‘मुनाफा है, फिर भी निवेश नहीं!’ Harsh Goenka ने बताया क्यों Private Capex से पीछे हट रही हैं भारतीय कंपनियां
ऐसी स्थिति में कई परिवारों को बाहर खाना, घूमना-फिरना या गैर-जरूरी खरीदारी कम करनी पड़ सकती है। कुछ लोग खर्च बचाने के लिए कारपूलिंग, सार्वजनिक परिवहन या यात्रा कम करने जैसे विकल्प भी अपना सकते हैं।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात और खराब हुए तो आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में मिडिल क्लास के लिए खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती बन सकता है।
हालांकि सरकार का कहना है कि यह कदम तेल कंपनियों पर बढ़ते वित्तीय दबाव को कम करने और ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए जरूरी था।
