Connect with us

Entertainment

Bigg Boss 19 में मीडिया ने उड़ाई Gaurav Khanna की धज्जियाँ, ‘लोमड़ी’ कहने पर भड़के—देखें क्या बोले

फिनाले से ठीक पहले मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौराव खन्ना, फरहाना भट और तान्या मित्तल पर सवालों की बौछार—गौरव का गुस्सा हुआ काबू से बाहर।

Published

on

मीडिया के ‘लोमड़ी’ कमेंट पर भड़के Gaurav Khanna—फिनाले से पहले घर के बाहर का माहौल हुआ गरम
मीडिया के ‘लोमड़ी’ कमेंट पर भड़के Gaurav Khanna—फिनाले से पहले घर के बाहर का माहौल हुआ गरम

Bigg Boss 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनती में पहुँच चुका है और घर का माहौल जितना गरम है, उससे ज्यादा तीखा बाहर का माहौल हो गया है।
शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बडे़शा और अशनूर कौर के बाहर होने के बाद शो के Top 6 Finalists तय हो चुके हैं—गौरव खन्ना, फरहाना भट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, मालती चाहर और अमाल मलिक

लेकिन फोकस सबसे ज्यादा गया उस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जहाँ मीडिया ने कंटेस्टेंट्स को पूरी तरह घेर लिया—और यहीं भड़के Gaurav Khanna

मीडिया ने कहा—“Sher ki khaal mein lomdi”… और गुस्से से लाल हुए गौरव

नई प्रोमो क्लिप में दिखता है कि मीडिया राउंड के दौरान पत्रकारों ने फरहाना, गौरव और तान्या पर कड़े सवाल दागे।

एक रिपोर्टर ने फरहाना से पूछा:
“क्या आप हमेशा से ही इतनी बदतमीज़ रही हैं?”

फरहाना ने कहा कि ये उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है।
लेकिन असली हलचल तब हुई जब एक रिपोर्टर ने गौरव खन्ना की तरफ इशारा करते हुए कहा:

और भी पढ़ें : जब Hema Malini ने Dharmendra से कहा – ‘अब शादी करो… मुझे बस प्यार चाहिए’ – प्यार, इंतज़ार और एक अनकही कहानी

“Aap aisi lomdi hain, jo sher ke khaal mein hai.”

ये सुनते ही माहौल गर्म हो गया।
गौरव ने शांत रहने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार बोल पड़े:

“Bigg Boss ऐसा शो है जहाँ बिना गाली दिए भी कोई जीत सकता है। मुझे लोमड़ी बोलना आपकी सोच है, मेरी नहीं।”

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
X (Twitter) पर कई यूज़र्स ने लिखा कि गौरव भले ही शांत खिलाड़ी रहे हों, पर अपनी इमेज पर हमला होने पर वे चुप नहीं रह सकते।

फिनाले का दबाव: Amaal Mallik पर भी उठे सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने अमाल मलिक पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार घरवालों को धमकाया।
अमाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह कभी किसी को डराना नहीं चाहते थे, लेकिन कई हालात ऐसे थे जहाँ उन्हें खुद को मजबूती से पेश करना पड़ा।

मीडिया के ‘लोमड़ी’ कमेंट पर भड़के Gaurav Khanna—फिनाले से पहले घर के बाहर का माहौल हुआ गरम


इसी बीच तान्या मित्तल और प्रणित मोरे को भी उनके विवादित बयानों और फैसलों पर मीडिया ने घेरा।

फिनाले से पहले घर के भीतर भी बढ़ी टेंशन

विकेंड का वार में सलमान खान ने अशनूर कौर को टास्क के दौरान जानबूझकर तान्या को चोट पहुंचाने पर खूब लताड़ा—और आखिरकार वह बाहर हो गईं।
इसके बाद वोटों की कमी के चलते शहबाज़ बडे़शा भी शो से बाहर हो गए, जिसके बाद अमाल मलिक भावुक हो उठे।

अब घर में सिर्फ Top 6 बचे हैं, और हर कोई अपनी ताकत और इमेज बचाने में जुटा है।

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले कब?

  • Finale Date: 7 दिसंबर
  • JioHotstar Stream: रात 9 बजे
  • Colors TV Telecast: 10:30 बजे

इस बार मुकाबला बेहद टक्कर का है—क्योंकि Gaurav Khanna पहले ही Ticket to Finale जीत चुके हैं, और बाकी 5 कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के सबसे बड़े मुकाबले में उतरने की तैयारी में हैं।

Continue Reading
3 Comments