Connect with us

Cricket

बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल: पद से हटाए गए Aminul Islam ने लगाया साजिश का आरोप

बीसीबी अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमीनुल का पलटवार, कहा— “यह संवैधानिक तख्तापलट है”

Published

on

Aminul Islam Controversy: Bangladesh Cricket Board Crisis and NSC Dispute
अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने पद से हटाए जाने के बाद NSC पर गंभीर आरोप लगाए

बांग्लादेश क्रिकेट में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। हाल ही में Aminul Islam बुलबुल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने खुलकर विरोध जताया है। अमीनुल ने देश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “साजिश” करार दिया है।

NSC ने हाल ही में अमीनुल की अगुवाई वाली बीसीबी को भंग कर दिया और एक 11 सदस्यीय एड-हॉक कमेटी का गठन किया है। इस नई कमेटी की कमान पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सौंपी गई है, जो अब अस्थायी रूप से बोर्ड के कामकाज को संभालेंगे।

अमीनुल को हटाने का फैसला उस जांच रिपोर्ट के बाद लिया गया, जिसमें उन पर पिछले चुनावों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अमीनुल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि 6 अक्टूबर 2025 को हुए चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के तहत कराए गए थे।

और भी पढ़ें  : टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल, Aminul Islam Bulbul हटाए गए, Tamim Iqbal बने अंतरिम अध्यक्ष

उन्होंने अपने बयान में कहा, “यह रिपोर्ट कानूनी रूप से कमजोर और मनमानी है। इसका किसी भी संवैधानिक ढांचे में कोई महत्व नहीं है।”

Aminul Islam Controversy: Bangladesh Cricket Board Crisis and NSC Dispute


इतना ही नहीं, अमीनुल ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि सरकार द्वारा बोर्ड में हस्तक्षेप करना ICC के नियमों का उल्लंघन है।

इस पूरे विवाद के पीछे टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम भी सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय के अंतरिम सरकारी सलाहकार आसिफ नजरुल ने कथित तौर पर टीम को भारत दौरे पर जाने से रोक दिया था। यह फैसला उस समय लिया गया जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाए जाने पर नाराजगी जताई जा रही थी।

बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण के कारण बांग्लादेश क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचा। अब देखना होगा कि ICC इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या अमीनुल अपनी कुर्सी वापस हासिल कर पाते हैं या नहीं।