Entertainment
Scene shoot हुआ, लेकिन film में नहीं आया Sydney Sweeney का The Devil Wears Prada 2 से cameo हुआ cut
Emily Blunt के साथ तीन मिनट का scene था, लेकिन structurally fit नहीं हुआ — 1 मई को release होने वाली इस बड़ी Hollywood sequel में नहीं होंगी Sydney
Hollywood की सबसे चर्चित sequels में से एक — The Devil Wears Prada 2 — 1 मई 2026 को theatres में आ रही है। लेकिन इससे पहले एक ऐसी खबर आई है जिसने fans को चौंका दिया। Euphoria fame Sydney Sweeney ने film के लिए scene shoot किया था — लेकिन उनका cameo final cut में नहीं है।
क्या था Sydney का scene?
Entertainment Weekly और Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, Sydney Sweeney ने film में खुद के रूप में एक करीब तीन मिनट का cameo किया था। Scene में Emily Blunt की character “Emily Charlton” — जो अब Dior की U.S. operations head हैं — Sydney को एक gala event के लिए dress up करती हैं। यह scene film के शुरुआती हिस्से में था और Emily के नए powerful avatar को introduce करने के लिए बनाया गया था।
लेकिन यह scene “structurally film के opening sequence में fit नहीं हुआ” — और इसे edit में हटा दिया गया।
Sydney ने पहले ही दिया था misleading जवाब
दिलचस्प बात यह है कि August 2025 में Sydney को New York में film के set पर देखा गया था। Photos और clips circulate हुईं। November 2025 में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा — “I don’t know what you’re talking about।” अब पता चला कि वो scene shoot हो चुका था — बस film में नहीं आया।
Anna Wintour और Naomi Campbell दिखेंगी, Lady Gaga का नया गाना
जो cameos film में हैं वो भी कम interesting नहीं। Naomi Campbell Meryl Streep की Miranda Priestly के साथ Dolce & Gabbana show में बैठी दिखेंगी। Donatella Versace ने Milan में एक scene shoot किया। Lady Gaga ने Doechii के साथ film के लिए “Runway” नाम का original song record किया है। Real-life Vogue editor Anna Wintour का एक “gag take” streaming पर bonus feature के रूप में आएगा।

The Devil Wears Prada 2 में क्या है नया?
2006 की original film की sequel में Meryl Streep (Miranda Priestly), Anne Hathaway (Andy Sachs) और Emily Blunt (Emily Charlton) मुख्य भूमिकाओं में हैं। Stanley Tucci, Lucy Liu, Justin Theroux, Kenneth Branagh और Pauline Chalamet भी cast में हैं। Film director David Frankel और writer Aline Brosh McKenna ने original की तरह इस sequel को भी handle किया है।
Andy अब एक senior features editor हैं — fashion intern नहीं — और story करीब दो दशक बाद की है।
