Connect with us

Entertainment

महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, बेटे सत्य का भावुक संदेश

कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर दीपा मेहता ने बनाई थी ‘क्वीन ऑफ हार्ट्स’ ब्रांड, बेटे सत्य ने लिखा – “I miss you Mumma”

Published

on

महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, बेटे सत्य मांजरेकर ने दी भावुक श्रद्धांजलि
महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, बेटे सत्य मांजरेकर ने लिखा – “I miss you Mumma”

फिल्मकार और अभिनेता महेश मांजरेकर की पहली पत्नी और जानी-मानी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर दीपा मेहता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके बेटे सत्य मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर की।

सत्य ने अपनी मां की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा –
“I miss you Mumma ❤️🕊️”। इसके बाद से ही फिल्म और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, बेटे सत्य मांजरेकर ने दी भावुक श्रद्धांजलि


लोगों की श्रद्धांजलि

दीपा को याद करते हुए एक करीबी ने लिखा –
“आज एक मार्गदर्शक रोशनी खो दी। वह सिर्फ मां ही नहीं थीं, बल्कि प्रेरणा भी थीं। उनके साहस और जज़्बे ने ‘साड़ी बिज़नेस’ में कई लड़कियों को सपने देखने का हौसला दिया। वह हमेशा उन ज़िंदगियों में जिंदा रहेंगी जिन्हें उन्होंने छुआ।”

और भी पढ़ें : Bigg Boss 19 पर कॉपीराइट का शिकंजा चिकनी चमेली और धत्त तेरी की गानों पर 2 करोड़ का केस

दीपा ने Queen of Hearts नाम से साड़ी ब्रांड की शुरुआत की थी, जो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हुआ।

महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन, बेटे सत्य मांजरेकर ने दी भावुक श्रद्धांजलि


महेश और दीपा का रिश्ता

महेश मांजरेकर और दीपा मेहता की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए – अश्वमी मांजरेकर और सत्य मांजरेकर। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 1995 में दोनों अलग हो गए।

बच्चे महेश मांजरेकर के साथ ही रहे। इसके बाद महेश ने अभिनेत्री मेधा मांजरेकर से शादी की। दोनों की बेटी सई मांजरेकर हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ दबंग 3 से बॉलीवुड डेब्यू किया था और मेजर तथा कुछ खटटा हो जाए जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

मां की याद में सत्य

सत्य मांजरेकर, जो खुद भी फिल्मों से जुड़े हैं, अपनी मां दीपा की मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगातार लोगों की श्रद्धांजलि पोस्ट्स को री-शेयर कर उनके प्रति आभार जताया।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: अमेरिका सरकार बंद होने के कगार पर ट्रम्प टीम और डेमोक्रेट्स में टकराव तेज़ - Dainik Diary - Authentic Hindi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *