Connect with us

Entertainment

‘Son of Sardaar 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी चौथे दिन आया बड़ा झटका

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म वीकेंड पर चली, लेकिन वीकडे में 86% की गिरावट ने बिगाड़ी कमाई की रफ्तार

Published

on

Son of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट | वीकेंड के बाद अजय देवगन की कॉमेडी की रफ्तार धीमी
Son of Sardaar 2 में कॉमिक अंदाज़ में नजर आए अजय देवगन, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई धीमी

अजय देवगन की नई फिल्म Son of Sardaar 2 को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। 2012 में आई Son of Sardaar की सफलता को भुनाने की कोशिश इस बार बहुत कामयाब नहीं रही।

और भी पढ़ें : Pushpa’ स्टाइल में AGT के मंच पर भारतीय डांस ग्रुप का धमाका Allu Arjun बोले – Wow Mind Blowing

फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ की ओपनिंग की। शनिवार को 8.25 करोड़ और रविवार को 9.25 करोड़ की कमाई के साथ वीकेंड का कुल कलेक्शन 24.75 करोड़ तक पहुंचा। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई — सिर्फ 1.21 करोड़। यह 86.92% की गिरावट है, जो किसी भी बड़े स्टार वाली फिल्म के लिए चिंता का विषय होती है। अब तक की कुल घरेलू कमाई 25.96 करोड़ पर पहुंच चुकी है।

क्यों नहीं चल पाई ‘Son of Sardaar 2’?

इस समय बॉक्स ऑफिस पर Dhadak 2, Saiyaara और Mahavatar Narsimha जैसी फिल्में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। यही वजह है कि Son of Sardaar 2 को टिक पाना मुश्किल हो रहा है, भले ही इसमें अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी हो।

फिल्म में पुराने मसालों को दोहराया गया है, लेकिन आज के दर्शक नए कंटेंट की तलाश में हैं। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कुछ लोगों ने फिल्म को “फैमिली एंटरटेनर” बताया, तो कईयों को लगा कि इसमें नयापन नहीं है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म वीकडे में कितनी रिकवरी कर पाती है और दूसरे वीकेंड में दर्शकों को फिर से थिएटर तक खींचने में कामयाब हो पाती है या नहीं।