Connect with us

Sports

RR Squad IPL 2026: Sanju Samson के बाद नई शुरुआत, Ravindra Jadeja–Sam Curran के साथ राजस्थान की बदली रणनीति

IPL 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने स्पिन और ऑलराउंड ताकत पर लगाया दांव, Ravi Bishnoi बने सबसे महंगे खरीद

Published

on

IPL 2026 ऑक्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स का नया और संतुलित स्क्वॉड
IPL 2026 ऑक्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स का नया और संतुलित स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 ऑक्शन में बिल्कुल नए इरादों के साथ एंट्री की। 12 साल बाद टीम के सबसे बड़े चेहरे और कप्तान संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स चले जाने के बाद यह ऑक्शन राजस्थान के लिए बदलाव और पुनर्निर्माण का संकेत लेकर आया।

हालांकि, 2008 की चैंपियन टीम ने ट्रेड और ऑक्शन दोनों में ऐसे फैसले किए, जिनसे साफ हो गया कि RR इस बार संतुलित और अनुभवी स्क्वॉड बनाना चाहती है।

ट्रेड मार्केट में RR का बड़ा दांव

ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड मार्केट में तीन बड़े नाम जोड़कर सबको चौंका दिया।
टीम ने रविंद्र जडेजा, सैम करन और डोनोवन फरेरा को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। खासकर जडेजा और सैम करन की एंट्री से RR की ऑलराउंड क्षमता कई गुना मजबूत हो गई है।

वहीं, संजू सैमसन का जाना फैंस के लिए भावनात्मक झटका जरूर रहा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भविष्य की योजना को प्राथमिकता दी।

और भी पढ़ें  : IPL 2026 से पहले CSK को मिला ‘गुप्त हथियार’ Ayush Mhatre का ताबड़तोड़ फॉर्म Team की किस्मत बदल सकता है!

स्पिन डिपार्टमेंट रहा सबसे बड़ी चिंता

IPL 2026 से पहले राजस्थान की सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन गेंदबाजी मानी जा रही थी।
वानींदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा को रिलीज़ करने के बाद टीम को एक भरोसेमंद स्पिनर की जरूरत थी, जिसे RR ने ऑक्शन में पूरा किया।

Ravi Bishnoi बने सबसे बड़ी खरीद

राजस्थान रॉयल्स ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी सबसे अहम जरूरत पूरी की। बिश्नोई को IPL के सबसे प्रभावी युवा स्पिनरों में गिना जाता है और उनसे मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने की उम्मीद होगी।

इसके अलावा, RR ने विग्नेश पुथुर को भी टीम में शामिल किया, जिन्होंने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए प्रभावित किया था।

IPL 2026 ऑक्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स का नया और संतुलित स्क्वॉड

RR IPL 2026 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी

  • रवि बिश्नोई – 7.2 करोड़
  • यश राज पुंजा – 30 लाख
  • विग्नेश पुथुर – 30 लाख
  • सुशांत मिश्रा – 90 लाख
  • अमन राव – 30 लाख
  • बृजेश शर्मा – 30 लाख

RR का पूरा स्क्वॉड (IPL 2026)

  • ध्रुव जुरेल
  • यशस्वी जायसवाल
  • रियान पराग
  • रविंद्र जडेजा (ट्रेड)
  • सैम करन (ट्रेड)
  • डोनोवन फरेरा (ट्रेड)
  • जोफ्रा आर्चर
  • नांद्रे बर्गर
  • क्वेना माफाका
  • ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस
  • संदीप शर्मा
  • शिमरॉन हेटमायर
  • शुभम दुबे
  • तुषार देशपांडे
  • वैभव सूर्यवंशी
  • युधवीर चरक
  • रवि बिश्नोई
  • यश राज पुंजा
  • विग्नेश पुथुर
  • सुशांत मिश्रा
  • अमन राव
  • बृजेश शर्मा

रिलीज़ और ट्रांसफर की पूरी तस्वीर

RR से ट्रेड आउट:

  • संजू सैमसन

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी:

  • कुणाल राठौड़
  • आकाश मधवाल
  • अशोक शर्मा
  • फजलहक फारूकी
  • कुमार कार्तिकेय
  • वानींदु हसरंगा
  • महीश तीक्ष्णा

IPL 2026 में क्या बदल पाएगी राजस्थान की किस्मत?

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने की कोशिश की है। जडेजा और सैम करन जैसे खिलाड़ी टीम को लीडरशिप और स्थिरता देंगे, जबकि यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा चेहरों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

IPL 2026 में RR एक बदली हुई सोच और नए संयोजन के साथ उतरने को तैयार दिख रही है।

Continue Reading
2 Comments