Connect with us

Politics

‘Lakadbagha’ कहकर Uddhav Thackeray ने Nishikant Dubey पर बोला तीखा हमला… राज ठाकरे को दी गई धमकी पर मचा बवाल

Shiv Sena (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने BJP सांसद निशिकांत दुबे को बताया ‘शांतिभंग करने वाला लकड़बग्घा’, बोले — “हम किसी भाषा के खिलाफ नहीं, पर जबरन थोपने की राजनीति नहीं चलेगी”

Published

on

Uddhav Thackeray calls Nishikant Dubey ‘lakadbagha’ over Marathi language controversy
‘Lakadbagha’ कहकर उद्धव ठाकरे ने BJP सांसद निशिकांत दुबे पर किया तीखा प्रहार, बोले “भाषा नहीं, पर राजनीति जबरन ना थोपें”

Uddhav Thackeray और Nishikant Dubey के बीच जारी ज़ुबानी जंग ने महाराष्ट्र की राजनीति को गर्मा दिया है। मुंबई में मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयानों पर सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। अब Shiv Sena (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निशाना साधते हुए Dubey को ‘Lakadbagha’ (Hyena) तक कह दिया है।

विधान भवन में मीडिया से बात करते हुए Thackeray ने BJP पर आरोप लगाया कि वह “divide and rule” की नीति से लोगों में फूट डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “ऐसे लकड़बग्घे राज्य की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इनका काम ही है लोगों को भड़काना। हम किसी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, पर किसी पर ज़ोर जबरदस्ती से कोई भाषा थोपने की मानसिकता का विरोध करेंगे।”

दरअसल, विवाद की शुरुआत Raj Thackeray के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई में रहने वालों को मराठी सीखनी चाहिए, लेकिन अगर कोई “ड्रामा” करता है तो उसे “कान के नीचे मारो” — हालांकि वीडियो ना बनाने की सलाह भी उन्होंने दी थी।


इस पर BJP सांसद Dubey ने आग उगला और कहा, “अगर हिम्मत है तो उर्दू बोलने वालों को भी मार कर दिखाओ। अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है। तय कर लो कौन कुत्ता है और कौन शेर।” इसके साथ ही उन्होंने Raj को महाराष्ट्र से बाहर आने की चुनौती देते हुए कहा, “तुमको पटक पटक के मारेंगे।

अब Uddhav Thackeray ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा, “BJP अब भी अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। हमारी मुंबई की रैली की सफलता से ये लोग घबरा गए हैं।

Ashish Shelar द्वारा मराठी अधिकारों के लिए चल रही गतिविधियों की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करने पर भी उद्धव ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “मराठी अधिकारों की मांग को आतंकवाद से जोड़ना यह दिखाता है कि BJP महाराष्ट्र और मराठी लोगों के खिलाफ है।

Shiv Sena विधायक और राज्य मंत्री Yogesh Kadam ने भी Dubey को “आखिरी चेतावनी” दे डाली। उन्होंने कहा, “अगर वे ऐसे बयान दोहराते हैं, तो कड़ी प्रतिक्रिया झेलने के लिए तैयार रहें।

अब देखना होगा कि इस बयानबाज़ी की आग और कितनी दूर तक जाएगी, लेकिन एक बात साफ है — मराठी अस्मिता और भाषा के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति फिर से उबाल पर है।