World News
‘Nice person but…’: Donald Trump ने Reza Pahlavi के Iran का अगला नेता बनने की संभावना पर तोड़ी चुप्पी
Trump ने कहा—Reza Pahlavi अच्छे इंसान लगते हैं, लेकिन देश के भीतर मौजूद लोकप्रिय चेहरा ज्यादा उपयुक्त रहेगा।
Iran में Supreme Leader Ali Khamenei की मौत के बाद नए नेतृत्व को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज़ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने पहली बार खुलकर कहा कि पूर्व Shah of Iran के बेटे Reza Pahlavi का नेतृत्व सम्भव तो है, पर वे व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि Iran के भीतर से आने वाला कोई लोकप्रिय चेहरा ज़्यादा उपयुक्त होगा।
Trump ने क्या कहा?
CNN के हवाले से Trump ने कहा:
“कुछ लोग उन्हें पसंद करते हैं। वह अच्छे इंसान लगते हैं… लेकिन मुझे लगता है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो देश के भीतर है और लोकप्रिय है, शायद वही सही विकल्प होगा।”
Reza Pahlavi, जिनके पिता Iran के अंतिम Shah थे, हाल ही में US–Israel हमलों के बाद सुर्खियों में आए, जब उन्होंने खुद को एक संभावित राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश किया।
Reza Pahlavi ने क्या संदेश दिया ईरानी जनता को?
US में रह रहे Reza Pahlavi ने हाल ही में X पर एक भावनात्मक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा:
“47 वर्षों से आप एक क्रूर शासन के अत्याचार झेल रहे हैं, लेकिन कभी झुके नहीं… मैं वादा करता हूं कि स्वतंत्र Iran में ऐसा शासन बनेगा जहां धर्म और राज्य अलग होंगे, और सभी नागरिक समान अधिकारों के साथ जी सकेंगे।”
जनवरी में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी कई लोग उनके पक्ष में नारे लगाते देखे गए थे।

US–Israel और Iran के बीच युद्ध का जारी तनाव
इस समय West Asia में हालात बेहद गंभीर हैं। Israel ने मंगलवार को Iran के missile launchers और military factories पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसके जवाब में Iran ने भी Israel और Gulf क्षेत्र में मौजूद कई ठिकानों पर हमला किया।
Tehran और Lebanon में धमाकों की गूंज सुनाई दी, वहीं American Embassy in Saudi Arabia पर भी drone attack हुआ।
Iran की ओर से Israel पर दागी गई दर्जनों ballistic missiles में से ज्यादातर रोकी गईं, लेकिन कुछ गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
नई सत्ता किसकी? बहस तेज़
Iran का अगला नेता कौन होगा—इसपर विचार तेज़ हो चुका है।
जहां एक वर्ग Reza Pahlavi को एक संभावित चेहरा मान रहा है, वहीं Trump जैसे दिग्गज नेताओं की राय है कि जनता के बीच मौजूद घरेलू नेतृत्व को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
हालाॅकि Reza Pahlavi का संदेश और हाल की घटनाएँ यह संकेत दे रही हैं कि वे खुद को गंभीर दावेदार की तरह प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं।
