cricket
Sreesanth ने Harbhajan Singh को Instagram पर किया Block, बोले ‘उसने Slapgate से Rs 1 करोड़ कमाए, यह मैं नहीं भूलूंगा’
IPL 2008 के Slapgate को Advertisement में इस्तेमाल करने पर Sreesanth का फूटा गुस्सा, कहा ‘भाई मानता था, लेकिन अब कोई रिश्ता नहीं’
IPL का पहला सीजन 2008 कई यादों के लिए जाना जाता है, लेकिन उस सीजन की सबसे बड़ी controversy थी ‘Slapgate’। Kings XI Punjab (अब Punjab Kings) और Mumbai Indians के बीच हुए मैच के बाद Harbhajan Singh ने S Sreesanth को थप्पड़ मार दिया था। उस वक्त camera ने Sreesanth को मैदान पर रोते हुए कैद किया। इस घटना के बाद Harbhajan को पूरे सीजन के लिए ban कर दिया गया था।
बाद में दोनों के बीच मेल-मिलाप हो गया और Harbhajan ने अपनी गलती भी मानी। लेकिन अब करीब 17 साल बाद यह जख्म एक बार फिर हरा हो गया है।
Advertisement बनी नई दरार की वजह
Sreesanth ने Malayalam news channel Mathrubhumi से बात करते हुए बताया कि Harbhajan ने हाल ही में एक advertisement किया, जिसमें Slapgate incident को comedic तरीके से इस्तेमाल किया गया। उनका आरोप है कि इस ad से Harbhajan ने Rs 80 लाख से Rs 1 करोड़ तक की कमाई की। और ऊपर से यह भी कहा कि वह खुद इस video को अपने social media पर share करें।
“मैंने कभी किसी interview में Bhajji के बारे में कुछ नहीं कहा। यह पहली बार है। हाल तक सब ठीक था, लेकिन उन्होंने फिर से उस घटना पर ad बना दिया। उससे उन्होंने करीब Rs 80 लाख से 1 करोड़ कमाए। फिर उन्होंने call करके कहा कि मैं उनकी story पर share दूं। मैंने कह दिया, मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन भूलूंगा नहीं,” Sreesanth ने कहा।
उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई गलत करे तो माफ कर दो, लेकिन भूलो मत। अगर भूल गए तो वो फिर वही करेंगे। वह इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं, इसमें कोई शक नहीं।”
Instagram पर Block, रिश्ता खत्म

2011 World Cup winning squad का हिस्सा रहे Sreesanth ने साफ कहा कि उन्होंने Harbhajan से हर रिश्ता तोड़ लिया है और उन्हें Instagram पर block भी कर दिया है।
“उस इंसान से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं उन्हें भाई कहता था। लेकिन पिछले 1-2 महीनों में उन्होंने वह ad किया और अब मैंने उन्हें Instagram पर block कर दिया है।”
Sreesanth ने यह भी कहा कि Harbhajan ने कई interviews में उनकी बेटी का जिक्र किया, यहां तक कि Ashwin के साथ बातचीत में भी। “लोग सोचेंगे, ‘अरे कितना अच्छा इंसान है।’ हो सकता है वो अच्छे हों। लेकिन मेरे लिए, India के लिए खेलने के समय से लेकर अब तक, मेरी नजर में यह सब एक act है। और वह act Sreesanth को मंजूर नहीं।”
Slapgate की पूरी कहानी
यह घटना IPL 2008 के दौरान हुई थी जब Mumbai Indians और Kings XI Punjab के बीच match के बाद Harbhajan ने Sreesanth को थप्पड़ मारा था। BCCI ने Harbhajan को पूरे सीजन के लिए ban किया। पिछले साल former IPL Commissioner Lalit Modi ने उस घटना का high-definition footage public किया था जो पहले कभी नहीं दिखाया गया था।
Harbhajan ने पहले अपनी गलती मानी थी, लेकिन Sreesanth का कहना है कि उस माफी का अब कोई मतलब नहीं रह गया जब उन्होंने उसी घटना को commercial फायदे के लिए इस्तेमाल किया।
