Connect with us

cricket

Kumail Nanjiani ने Indian Cricket Team पर साधा निशाना, बोले ‘Handshake न करना Such a Shame है’

Asia Cup 2025 के India vs Pakistan मैच पर Hollywood Actor Kumail Nanjiani की तीखी प्रतिक्रिया

Published

on

Kumail Nanjiani ने Indian Cricket Team पर साधा निशाना, बोले ‘Handshake न करना Such a Shame है’
Hasan Minhaj के YouTube शो में Asia Cup handshake विवाद पर बात करते Kumail Nanjiani

Hollywood अभिनेता Kumail Nanjiani ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बयान देकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। Asia Cup 2025 के दौरान India और Pakistan के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा post-match handshake न करने पर Kumail ने इसे “Such a shame” बताया और कहा कि इस घटना ने खेल की भावना को नुकसान पहुंचाया।

Kumail Nanjiani ने यह बातें तब कहीं जब वह अभिनेता Hasan Minhaj के साथ उनके YouTube channel पर एक बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने India–Pakistan रिश्तों, क्रिकेट की राजनीति और बदलते माहौल पर खुलकर चर्चा की।

‘Cricket कभी भाईचारे का symbol था’ – Kumail Nanjiani

बातचीत के दौरान Kumail ने कहा कि पहले India–Pakistan क्रिकेट मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाला मौका हुआ करते थे।

“India–Pakistan matches की सबसे खास बात यह थी कि भले ही countries के रिश्ते अच्छे न हों, लेकिन लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए महसूस करते थे। Same culture, same language, same people. Cricket में differences नहीं, similarities दिखती थीं। एक brotherhood vibe होती थी,” Kumail ने कहा।
Kumail Nanjiani ने Indian Cricket Team पर साधा निशाना, बोले ‘Handshake न करना Such a Shame है’


उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आज हालात बदल चुके हैं और अब वह भावना पहले जैसी नहीं रही।

‘पहले respect था, hatred नहीं’

जब Hasan Minhaj ने उनसे पूछा कि क्या इन मैचों में पहले भी दुश्मनी रहती थी, तो Kumail ने साफ कहा कि खिलाड़ियों के बीच कभी नफरत नहीं थी।

“It was not hatred. There was real respect. Players एक-दूसरे का सम्मान करते थे, दोस्त भी थे। Heated moments होते थे, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि teams एक-दूसरे को पसंद नहीं करतीं। अब चीज़ें अलग हैं,” उन्होंने जोड़ा।

Handshake विवाद पर Kumail का कड़ा बयान

इसी बातचीत में Kumail ने September 2025 में हुए India vs Pakistan Asia Cup match का ज़िक्र किया, जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया।

“India refused to shake hands with Pakistan team, and I find that to be such a shame. Sport is the one time when we can put everything aside and just respect each other as equals. That lack of handshake was very sad,” Kumail ने कहा।

क्या हुआ था Asia Cup मैच में?

Group A के इस मुकाबले में India ने Pakistan को 7 विकेट से हराया, सिर्फ 128 रन का लक्ष्य 25 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
लेकिन मैच खत्म होते ही भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav और Shivam Dube सीधे dressing room चले गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pakistan captain Salman Ali Agha और उनकी टीम भारतीय dressing room के बाहर इंतज़ार करती रही, लेकिन कोई भी भारतीय खिलाड़ी बाहर नहीं आया।
यहां तक कि toss के समय भी दोनों कप्तानों के बीच eye contact या handshake नहीं हुआ

कौन हैं Kumail Nanjiani?

Kumail Nanjiani एक Pakistani-American stand-up comedian और actor हैं। वह HBO की मशहूर comedy series Silicon Valley में Dinesh के किरदार के लिए जाने जाते हैं।
इसके अलावा उन्होंने Oscar-nominated फिल्म The Big Sick co-write की और उसमें अभिनय भी किया। Kumail Marvel की फिल्म Eternals में भी नजर आ चुके हैं।