Connect with us

Politics

रामपुर दौरे से पहले आज़म खां का तंज अखिलेश बड़े नेता हम तो छोटी गली के खादिम

रामपुर आने वाले कार्यक्रम पर आज़म खां ने अखिलेश यादव पर कसा व्यंग्य

Published

on

रामपुर दौरे से पहले आज़म खां का तंज अखिलेश यादव बड़े नेता हम छोटी गली के खादिम
रामपुर में अखिलेश यादव के दौरे से पहले आज़म खां का तंज

रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद आज़म खां ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अखबारों और मीडिया से ही जानकारी मिली कि 8 अक्टूबर को अखिलेश रामपुर आने वाले हैं। इस पर आज़म ने कटाक्ष भरे अंदाज़ में कहा – “हम तो छोटी गली में रहते हैं, यहां कई बार पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा ही लगेगा।”

और भी पढ़ें : फ्रांस ब्रिटेन और जर्मनी पर क्यों भड़का ईरान जानें क्यों वापस बुलाए राजदूत

सीतापुर जेल से रिहाई के बाद बदला अंदाज़

आज़म खां लंबे समय से जेल और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे हैं। सीतापुर जेल से रिहाई के बाद वे दिल्ली इलाज के लिए गए थे और हाल ही में मेडिकल जांच के बाद रामपुर लौटे। सोमवार को उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

शाहिद सिद्दीकी के आरोपों पर सफाई

पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी के आरोपों को खारिज करते हुए आज़म खां ने कहा कि “वे एक अच्छे नेता हैं, लेकिन शायद गलतफहमी का शिकार हो गए।” उन्होंने साफ किया कि जब मुख्तार अंसारी के इंतकाल की खबर टीवी पर आई थी, तब खबर आई थी कि उन्हें धीमा जहर दिया गया था। उसी खबर के बाद से वे खाने-पीने को लेकर सतर्क हो गए थे।

रामपुर दौरे से पहले आज़म खां का तंज अखिलेश यादव बड़े नेता हम छोटी गली के खादिम


जेल में गुजरे मुश्किल दिन

आज़म खां ने अपने जेल के दिनों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि वह खुद खाना नहीं बना सकते थे, इसलिए सावधानी बरतते हुए केवल पतली रोटी और नींबू का आचार खाकर गुजारा करते थे। उन्होंने कहा – “दोपहर में एक पतली रोटी और शाम को आधी रोटी खाता था। पेट भरने के लिए नींबू का आचार ही काफी था।”

सियासी मायने

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा सपा कार्यकर्ताओं के लिए अहम माना जा रहा है। वहीं, आज़म खां का यह व्यंग्यात्मक बयान यह दिखाता है कि पार्टी के भीतर संवाद की कमी और पुराने नेताओं की नाराज़गी अब भी बनी हुई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामपुर हमेशा से सपा की सियासत का केंद्र रहा है और यहां अखिलेश के दौरे से संगठन को ऊर्जा तो मिलेगी, लेकिन आज़म खां जैसे वरिष्ठ नेता की उपेक्षा पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है।

Continue Reading
4 Comments