Connect with us

Entertainment

हेरा फेरी 3 पर बड़ा खुलासा बाबूराव बिना फिल्म बनना नामुमकिन

परेश रावल ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले तकनीकी कारणों से अटका है हेरा फेरी 3 का काम

Published

on

हेरा फेरी 3 को लेकर फिर बढ़ी हलचल, बाबूराव यानी परेश रावल ने अफवाहों पर लगाया विराम
हेरा फेरी 3 को लेकर फिर बढ़ी हलचल, बाबूराव यानी परेश रावल ने अफवाहों पर लगाया विराम

बॉलीवुड की सबसे चर्चित और फैंस की दिलों-दिमाग में बस चुकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से हेरा फेरी 3 को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन अब इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए खुद बाबूराव गणपत राव आप्टे यानी परेश रावल ने सच्चाई सामने रख दी है।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान परेश रावल ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म पूरी तरह से बनेगी और इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा किया है। परेश रावल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये खबरें “कछुआ छाप अगरबत्ती” जैसी हैं, जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं।

और भी पढ़ें : Anil Sharma की भावुक अपील, बोले हम सबको Arijit Singh की आवाज़ फिर चाहिए

परेश रावल के मुताबिक, हेरा फेरी 3 में हो रही देरी की असली वजह तकनीकी मसले हैं, जो अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर के बीच चल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जैसे ही ये तकनीकी बातें सुलझेंगी, वह बिना किसी हिचक के फिल्म साइन कर देंगे। इस बयान के बाद फैंस को काफी हद तक राहत मिली है, क्योंकि अब तक यही डर बना हुआ था कि कहीं बाबूराव इस फिल्म का हिस्सा न बनें।

हेरा फेरी 3 को लेकर फिर बढ़ी हलचल, बाबूराव यानी परेश रावल ने अफवाहों पर लगाया विराम


बात यहीं खत्म नहीं होती। परेश रावल ने एक बेहद अहम बात कहते हुए यह भी साफ किया कि बाबूराव के बिना हेरा फेरी 3 की कल्पना ही नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “अगर बाबूराव के बिना फिल्म बनी, तो वो सीधे-सीधे डिजास्टर साबित होगी। ये बात मैं पूरी विनम्रता के साथ कह रहा हूं।” उनका यह बयान यह दिखाता है कि वह अपने किरदार की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं और दर्शकों की भावनाओं का भी सम्मान करते हैं।

हेरा फेरी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों की यादों का हिस्सा बन चुकी है। राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक सालों से इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर अपने-अपने आइकॉनिक किरदारों में लौटते नजर आएंगे।

अब जबकि अफवाहों का सच सामने आ चुका है, हेरा फेरी 3 का इंतजार और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट भी सामने आएगी। तब तक दर्शक यही कह रहे हैं—“उठा ले रे देवा, लेकिन बाबूराव के बिना हेरा फेरी मत बनाना।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *