Entertainment
Shilpa Shetty ने ‘Dhurandhar’ के वायरल गाने पर किया धमाकेदार डांस, Ranveer Singh और Akshaye Khanna की जमकर तारीफ
धुरंधर का जादू सिर चढ़कर बोला, शिल्पा शेट्टी FA9LA ट्रेंड में शामिल, फिल्म को बताया सालों की सबसे देशभक्ति फिल्मों में से एक
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म धुरंधर का क्रेज़ थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालों की लिस्ट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह धुरंधर के वायरल FA9LA ट्रेंड पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने अक्षय खन्ना के चर्चित डांस स्टेप्स को रीक्रिएट किया, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
और भी पढ़ें : कोरियन ड्रामा के सुपरस्टार कपल ने रचाई शादी, 10 साल के प्यार को मिला नया नाम
शिल्पा शेट्टी का दिल से लिखा पोस्ट
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि भले ही फिल्म में उन्हें कोई “फैन” नहीं मिला, लेकिन वह खुद इस फिल्म की बड़ी फैन बन गई हैं। उन्होंने खास तौर पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनका अभिनय बेहद अंडरप्ले्ड, नुआन्स्ड और किरदार के बिल्कुल अनुरूप है।
शिल्पा ने अक्षय खन्ना को “Aura Max” बताते हुए उनके स्क्रीन प्रेज़ेंस की जमकर सराहना की। इसके अलावा उन्होंने आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के अभिनय को भी शानदार बताया।

उन्होंने फिल्म की कास्टिंग टीम की भी तारीफ की और कहा कि सपोर्टिंग कलाकारों का चयन फिल्म को और मजबूत बनाता है। साथ ही, बैकग्राउंड स्कोर और म्यूज़िक को उन्होंने अपनी “फेवरेट प्लेलिस्ट” बताया।
आदित्य धर को बताया विज़नरी निर्देशक
शिल्पा शेट्टी ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि धुरंधर हाल के वर्षों में बनी सबसे प्रभावशाली और देशभक्ति से भरी फिल्मों में से एक है। उनके मुताबिक, फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं बल्कि एक इमोशनल और पैट्रियॉटिक अनुभव है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की ऐतिहासिक उड़ान
बात करें बॉक्स ऑफिस की तो धुरंधर ने 17 दिनों में करीब 555 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने Animal को पीछे छोड़ते हुए भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
सीक्वल को लेकर भी बढ़ी एक्साइटमेंट
फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में मेकर्स ने साफ संकेत दे दिया है कि धुरंधर की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। मेकर्स ने इसके सीक्वल की पुष्टि कर दी है, जो अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाला है।
