Politics
आज़म खान का किला ढहाने वाले IAS आन्जनेय को 7वीं बार एक्सटेंशन
योगी सरकार ने हटाया, लेकिन फिर मिला विस्तार; IAS आन्जनेय कुमार सिंह लगातार सुर्खियों में
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान का किला ढहाने वाले सख्त और ईमानदार छवि वाले IAS आन्जनेय कुमार सिंह को एक बार फिर सेवा विस्तार मिल गया है। उन्हें लगातार सातवीं बार एक्सटेंशन दिया गया है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
और भी पढ़ें : मोदी की मालदीव में जबरदस्त वापसी 4850 करोड़ के तोहफे से रिश्तों में नई गर्माहट
सूत्रों के अनुसार, 48 घंटे पहले योगी सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया था, लेकिन नई परिस्थितियों में उन्हें एक साल का एक्सटेंशन प्रदान कर दिया गया। माना जा रहा है कि प्रशासन में उनकी कार्यशैली और सख्त रवैया ही इस फैसले की बड़ी वजह बना है।
आन्जनेय कुमार सिंह ने यूपी के कई जिलों में अपनी पहचान एक तेज-तर्रार और ईमानदार अफसर के रूप में बनाई है। उनकी कार्यशैली इतनी प्रभावशाली रही है कि अखिलेश यादव की सरकार में भी उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं। आजम खान की जायदाद और विवादित निर्माणों पर जब कार्रवाई हुई, तो उसी वक्त से उन्हें “आज़म का किला ढहाने वाला IAS” कहा जाने लगा।
कई बार राजनीतिक दबाव झेलने के बावजूद आन्जनेय अपने कड़े निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें बार-बार सेवा विस्तार दिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह फैसला आने वाले समय में यूपी की राजनीति और प्रशासनिक हलचल पर गहरा असर डालेगा।
