Sports
शुभमन गिल का 4 शब्दों में पाकिस्तान को करारा जवाब
एशिया कप सुपर 4 में भारत की शानदार जीत के बाद शुभमन गिल का X पोस्ट हुआ चर्चा का विषय
दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर अपना दबदबा साबित किया। इस मैच में भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने 105 रनों की साझेदारी कर मैच की नींव रखी।
और भी पढ़ें : Asia Cup में अभिषेक शर्मा का जलवा पाकिस्तान पर बरपा तूफान
मैदान पर पाकिस्तान खिलाड़ियों की आक्रामकता और काऊ हावभाव चर्चा का विषय बने रहे। खासकर तेज़ गेंदबाज़ हरिस रऊफ ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय और ओवर खत्म होने के बाद कई बार अभिषेक और गिल को भड़काने की कोशिश की। लेकिन भारत ने बल्ले से जवाब देकर मैच अपने नाम किया।

गिल का 4 शब्दों का जवाब
मैच खत्म होने के बाद गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए सिर्फ चार शब्द लिखे
यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और भारतीय फैंस ने इसे पाकिस्तान के लिए करारा जवाब बताया।
मैदान पर गर्मा-गर्मी
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने शाहीन अफरीदी को चौका जड़ते हुए हाथ से इशारा किया कि गेंद कहां गई। यह पल 1996 विश्व कप के आमर सोहेल और वेंकटेश प्रसाद वाले वाकये की याद दिला गया। इसके बाद पांचवें ओवर में गिल ने शॉर्ट-आर्म जैब से चौका लगाया, जिसके बाद माहौल और भी गरम हो गया।
उसी ओवर के बाद अभिषेक शर्मा और हरिस रऊफ के बीच बहस छिड़ गई, जिसे शांत कराने के लिए अंपायर ग़ाज़ी सोहेल को बीच-बचाव करना पड़ा।
अभिषेक का बयान
मैन ऑफ द मैच रहे अभिषेक ने 39 गेंदों पर 74 रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने मैच के बाद कहा –
“आज सब कुछ सीधा था, वो बिना वजह हमें चैलेंज कर रहे थे। मुझे यह पसंद नहीं आया और मैंने बैट से इसका जवाब दिया। मेरी कोशिश थी कि टीम को जीत दिलाऊं।”
टीम इंडिया का आत्मविश्वास
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह साझेदारी टीम को मजबूती देने वाली थी। बॉलिंग में भले ही कुछ कैच छूटे हों, लेकिन बल्लेबाज़ी और संयम ने भारत को जीत दिलाई।

Pingback: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के घावों पर नमक छिड़का, कहा- "भारत-पाकिस्तान को अब राइवलरी कहना बंद
Pingback: वरुण चक्रवर्ती की कुल संपत्ति 2025: करियर, सैलरी, आय के स्रोत और जीवनशैली - Dainik Diary - Authentic Hindi News