World News
सऊदी युवक ने दिखाई दिलेरी, जलती हुई ट्रक को पेट्रोल पंप से दूर ले जाकर बचाई दर्जनों जानें
दावादमी में जलते चारे से भरे ट्रक को जान की परवाह किए बिना पेट्रोल स्टेशन से दूर ले गया युवक, नहीं होता साहस तो हो सकता था बड़ा विस्फोट
कभी-कभी एक इंसान का साहस पूरे शहर को बचा सकता है। ऐसा ही एक बहादुरी भरा दृश्य सामने आया है सऊदी अरब के दावादमी शहर से, जहां एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दर्जनों लोगों की जान बचा ली।
और भी पढ़ें : बालोद में मां सियादेवी के दर्शन की ज़िद में दो युवक बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान
दरअसल, यह घटना तब घटी जब एक ट्रक, जो पूरी तरह चारे (fodder) से भरा हुआ था, अचानक आग की चपेट में आ गया। और खतरनाक बात ये थी कि यह ट्रक एक पेट्रोल पंप के बेहद करीब खड़ा था। आग धीरे-धीरे बढ़ रही थी और अगर समय रहते कुछ नहीं किया जाता, तो एक भीषण विस्फोट होना तय था, जिससे आस-पास की कई जानें खतरे में पड़ सकती थीं।
इसी बीच वहां मौजूद एक स्थानीय युवक, जिसने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही किसी आदेश की प्रतीक्षा की — वह तुरंत ट्रक की तरफ दौड़ा।
ट्रक धधक रहा था, चारे की वजह से आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी। उसने किसी तरह ट्रक का गेट खोला और स्टार्ट कर पेट्रोल स्टेशन से दूर ले गया।
आग की लपटें ट्रक के केबिन तक पहुंच चुकी थीं, फिर भी उसने हिम्मत दिखाई और जब तक ट्रक एक सुरक्षित दूरी पर नहीं पहुंचा, तब तक उसने ब्रेक नहीं लगाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक,
अगर वो कुछ सेकंड भी देर करता, तो पूरा पेट्रोल पंप उड़ जाता।
सोशल मीडिया पर इस युवक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और लोग उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सरकारी अधिकारियों और प्रशासन ने भी युवक की तारीफ की है और कहा है कि जल्द ही उसे सम्मानित किया जाएगा।
इस घटना ने साबित कर दिया कि साहस वाकई में किसी वर्दी या रैंक का मोहताज नहीं होता। यह एक आम इंसान के अंदर भी हो सकता है, जो संकट के समय खुद को हीरो बना देता है।
