Sports
SMAT में Sanju Samson की तूफ़ानी वापसी 15 गेंदों में 43 रन, केरल ने छत्तीसगढ़ को 8 विकेट से रौंदा
एशिया कप के बाद मिडिल ऑर्डर में संघर्ष कर रहे संजू सैमसन को SMAT में ओपनिंग मिली और उन्होंने पहले ही मैच में छक्कों की बरसात कर सबका ध्यान खींच लिया।
संजू सैमसन जब फॉर्म में होते हैं, तो किसी भी गेंदबाज़ी अटैक को चीरते हुए निकल जाते हैं। यही नज़ारा लखनऊ में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में दिखा, जहाँ उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 43 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 5 जबरदस्त छक्के निकले, जिनमें से तीन तो लगातार एक ही ओवर में गिरे।
एशिया कप के बाद भारतीय टीम में उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करनी पड़ी, जहाँ वह खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन SMAT में जब केरल ने उन्हें फिर से ओपनिंग का मौका दिया, तो माना जैसे उन्होंने अपनी पुरानी लय वापस पा ली हो।
छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 120 रन बनाए। पूर्व CSK तेज़ गेंदबाज़ KM आसिफ ने घातक स्पेल डालते हुए 3 विकेट झटके। उनके शिकार में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ शशांक सिंह भी शामिल रहे, जो खाता तक नहीं खोल पाए।
और भी पढ़ें : Andre Russell ने करियर को कहा अलविदा! KKR ने रिलीज़ किया तो IPL से ले लिया रिटायरमेंट, अब बनेंगे ‘Power Coach’
सिर्फ संजीत देसाई (35 रन, 23 गेंद) ही कुछ हद तक संघर्ष कर पाए, लेकिन बाकी टीम मैच में कभी सेट ही नहीं हो सकी।
सैमसन का तूफ़ानी हमला – मैच को पॉवरप्ले में ही खत्म कर दिया
चेज़ आसान था और सैमसन ने इसे और भी आसान बना दिया। रवि किरण की गेंद पर स्क्वायर लेग और मिड-विकेट के ऊपर लगाया गया छक्का दर्शकों को IPL की याद दिला गया। इसके बाद लेफ्ट-आर्म स्पिनर अजय मंडल पर उन्होंने लगातार तीन छक्के ठोककर मैच को सिर्फ 5 ओवर में ही केरल के पक्ष में झुकाना शुरू कर दिया।
केरल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.4 ओवर में मैच जीत लिया और सैमसन ने साबित कर दिया कि उनका असली दम ओपनिंग में ही निकलता है।

रियान पराग का फ्लॉप शो
दूसरी ओर, असम के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग के लिए यह मैच बिल्कुल अलग कहानी रहा। लंबे समय से फॉर्म में चल रहे रियान इस मैच में केवल 14 रन (19 गेंद) बना सके। उनकी धीमी पारी के कारण असम सिर्फ 132/7 ही बना पाया।
लग रहा था कि रेलवेज़ को भी मुश्किल होगी, लेकिन कप्तान कर्ण शर्मा ने आखिरी ओवरों में अनुभव दिखाते हुए दो चौके और दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।
18 रन 13 गेंद में चाहिए थे, कर्ण ने मैच को स्टाइल में छक्का लगाकर फिनिश किया।
यह प्रदर्शन सैमसन के लिए क्यों अहम है?
एशिया कप के बाद उनकी जगह पर लगातार चर्चा हो रही थी।
ओपनिंग में वापसी ने उनकी पुरानी चमक लौटा दी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की तैयारी में यह इनिंग महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर संजू को लगातार ओपनिंग दी जाए तो वे किसी भी बड़े टूर्नामेंट में मैच-वीनेर साबित हो सकते हैं।
