World News
स्कीइंग करते वक्त घायल हुए Rishi Sunak, बेटियों को प्रभावित करने के चक्कर में लगी चोट
ईस्टर छुट्टियों में हादसा, बैसाखी के सहारे दिखे पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Rishi Sunak इन दिनों एक हल्के-फुल्के लेकिन चर्चित कारण से सुर्खियों में हैं। ईस्टर की छुट्टियों के दौरान स्कीइंग करते समय उन्हें चोट लग गई, जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें वे बैसाखी के सहारे नजर आ रहे हैं।
ऋषि सुनक ने फेसबुक पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वे अपनी बेटियों को प्रभावित करने के लिए स्कीइंग के दौरान थोड़ा ज्यादा “स्टंट” दिखाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने लिखा, “इस ईस्टर मैंने ढलानों पर अपनी बेटियों को प्रभावित करने के लिए थोड़ा ज्यादा जोखिम ले लिया।”
और भी पढ़ें : ईरान ने Donald Trump को ‘एस्केलेशन ट्रैप’ में अलौकिक हड़ताल से फँसाया: अमेरिका अब संकट के ‘नर्क’ में
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी हालत अब बेहतर हो रही है और वे जल्दी ही पूरी तरह फिट होकर काम पर लौटेंगे। सुनक ने कहा कि वे अपनी मीटिंग्स और अपने निर्वाचन क्षेत्र के काम को जारी रखेंगे, लेकिन फिलहाल अपने पालतू कुत्ते ‘नोवा’ के साथ टहलने से उन्हें कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़ेगी।

इस घटना के बाद उनके समर्थकों और चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सुनक ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस समय टीवी पर खेलों की भरमार है, जिससे उनका समय भी अच्छे से कट रहा है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऋषि सुनक अपने परिवार के साथ किस जगह स्कीइंग के लिए गए थे, लेकिन वे अब सुरक्षित वापस लौट चुके हैं।
यह घटना जहां एक तरफ हल्की-फुल्की है, वहीं यह भी दिखाती है कि बड़े नेता भी अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन के पलों का आनंद लेते हैं—कभी-कभी थोड़ी “ओवरएक्टिंग” के साथ।
