World News
PM मोदी ने लिखा Giorgia Meloni की आत्मकथा का फॉरवर्ड ‘नारी शक्ति’ से जोड़ा उनकी प्रेरणादायी यात्रा
इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की आत्मकथा I Am Giorgia के भारतीय संस्करण में PM मोदी का विशेष संदेश, दोस्ती और सांस्कृतिक समानताओं पर डाला प्रकाश।
भारत और इटली के रिश्ते अब सिर्फ कूटनीति और व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें गहराई से जोड़ रही है एक मजबूत व्यक्तिगत मित्रता। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की आत्मकथा I Am Giorgia: My Roots, My Principles के भारतीय संस्करण में विशेष फॉरवर्ड लिखा है।
और भी पढ़ें : एशिया कप फाइनल जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कुछ ऐसा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
मोदी ने लिखा कि Meloni की ज़िंदगी राजनीति या सत्ता की कहानी नहीं है, बल्कि यह साहस, दृढ़ विश्वास और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि Meloni की यात्रा नारी शक्ति की अवधारणा को दर्शाती है, जिसे भारत की परंपराओं में हजारों वर्षों से सम्मानित किया जाता है।
Giorgia Meloni की प्रेरणादायी कहानी
Meloni का जन्म रोम के एक साधारण मोहल्ले में हुआ और वे इटली के सर्वोच्च राजनीतिक पद तक पहुंचीं। मोदी ने लिखा कि उनकी कहानी यह दिखाती है कि कैसे उद्देश्य संकीर्ण राजनीति से बड़ा हो सकता है। मातृत्व, राष्ट्रीय पहचान और परंपराओं की रक्षा करने की उनकी सोच भारतीय पाठकों को गहराई से छुएगी।
उन्होंने लिखा:
“Meloni ने अपनी जड़ों को पकड़े रखते हुए वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास से अपने देश का नेतृत्व किया है। यही कारण है कि उनकी यात्रा भारत में भी गहराई से गूंजती है।”
मोदी-मेलोनी की दोस्ती और ‘Melodi’
सोशल मीडिया पर Modi-Meloni की दोस्ती काफी लोकप्रिय है। दोनों नेताओं की सेल्फी और मुलाकातें अक्सर वायरल होती हैं। Meloni ने तो उनके रिश्ते को मज़ाकिया अंदाज़ में #Melodi हैशटैग से भी जोड़ दिया है।
यह मित्रता भारत-इटली रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों ने नई ऊर्जा से काम करना शुरू किया है।
साझा सांस्कृतिक मूल्य
मोदी ने लिखा कि भारत और इटली सिर्फ समझौतों या व्यापार से जुड़े नहीं हैं। हमारी सभ्यताएं साझा मूल्यों से जुड़ी हैं —
- धरोहर की रक्षा
- समुदाय की ताकत
- स्त्री शक्ति का सम्मान
यही कारण है कि दोनों देशों के रिश्ते पारंपरिकता और आधुनिकता का संगम बनते जा रहे हैं।
Mann Ki Baat से जुड़ा संदर्भ
मोदी ने आत्मकथा के बारे में लिखा:
“यह सिर्फ Giorgia Meloni की आत्मकथा नहीं है, बल्कि यह उनका Mann Ki Baat है। यह किताब एक दुर्लभ झलक देती है उनके दिल और दिमाग की, जो यूरोप और दुनिया की सबसे डायनेमिक नेताओं में से एक हैं।”
