Connect with us

World News

कुवैती लड़ाकू विमान की गलती से गिरे अमेरिकी जेट! खाड़ी में तनाव और बढ़ा

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘फ्रेंडली फायर’ में तीन अमेरिकी जेट मार गिराए गए, वहीं Iran ने लिया जिम्मेदारी

Published

on

कुवैती विमान की गलती से तीन अमेरिकी जेट गिराए जाने का दावा, खाड़ी में बढ़ा तनाव
कुवैती लड़ाकू विमान की गलती से अमेरिकी जेट गिरने के बाद खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी सैन्य सरगर्मी।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हुए हादसे में तीन अमेरिकी F-15 जेट विमानों को किसी दुश्मन नहीं, बल्कि गलती से एक कुवैती F-18 फाइटर जेट ने मार गिराया। यह दावा अमेरिकी मीडिया संगठन Wall Street Journal की एक विस्तृत रिपोर्ट में किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कुवैत के एक F-18 हॉर्नेट के पायलट ने गलती से तीन मिसाइलें दाग दीं, जिनका निशाना बने अमेरिकी जेट। घटना कुवैत की वायुसीमा में उस समय हुई जब क्षेत्र में कई संदिग्ध ड्रोन की मौजूदगी से हवाई सतर्कता काफी बढ़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि उन्हीं पलों में ‘ब्लू-ऑन-ब्लू’ यानी अपने ही सहयोगी पर हमला जैसी दुखद स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस घटना की पुष्टि में एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मिसाइलें गलती से दागी गई थीं। इसके बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।

और भी पढ़ें : ईरान की आक्रामक कार्रवाई पर सऊदी अरब भड़का, खाड़ी देशों की संप्रभुता के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी

इसी बीच, दावा सामने आया है कि इस हमले की जिम्मेदारी Iran ने भी ली है, जिससे भ्रम और बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका-समर्थित Israel के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलों के आरोप लगा रहे हैं।

घटना उसी दौरान हुई जब ईरानी ड्रोन कई बार कुवैती हवाई क्षेत्र में घुस आए थे। इनमें से एक ड्रोन ने एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया, जिसमें छह अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।

कुवैती विमान की गलती से तीन अमेरिकी जेट गिराए जाने का दावा, खाड़ी में बढ़ा तनाव


अमेरिकी सैन्य कमान US Central Command (CENTCOM) ने भी पुष्टि की कि घटना “सक्रिय युद्ध स्थिति” में हुई, जहाँ ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से लगातार हमले हो रहे थे।

फिलहाल, अमेरिकी सेना ने जांच जारी रहने तक आधिकारिक बयान सीमित रखा है, लेकिन यह घटना संकेत देती है कि मध्य पूर्व में हालात बेहद विस्फोटक और अनिश्चित हो चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, गलत पहचान के ऐसे मामले तब और बढ़ जाते हैं जब तनाव चरम पर होता है और हवाई क्षेत्र में अराजकता हो।

यह घटना पिछले 15 महीनों में दूसरी बार है जब अमेरिकी लड़ाकू विमानों को ‘फ्रेंडली फायर’ में नुकसान उठाना पड़ा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस घटना का अमेरिकी-कुवैती संबंधों पर क्या असर पड़ता है और क्षेत्र में सैन्य रणनीति कैसे बदलेगी।