Sports
IPL Auction 2026 में KKR का बड़ा धमाका Matheesha Pathirana पर 18 करोड़ की ऐतिहासिक बोली
TATA IPL Auction 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को खरीदकर ऑक्शन की दिशा ही बदल दी
TATA IPL Auction 2026 में असली सनसनी तब मची जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने श्रीलंका के युवा तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना पर दिल खोलकर बोली लगाई। ऑक्शन टेबल पर चली इस ज़बरदस्त जंग के बाद KKR ने पथिराना को 18 करोड़ में अपने खेमे में शामिल कर लिया। यह खरीद न सिर्फ ऑक्शन की सबसे बड़ी डील्स में से एक रही, बल्कि KKR की आक्रामक रणनीति का भी साफ संकेत बन गई।
मथीशा पथिराना को मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक यॉर्कर स्पेशलिस्ट्स में गिना जाता है। अपनी अनोखी स्लिंग एक्शन गेंदबाज़ी और डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की काबिलियत के चलते वह पहले ही दुनिया भर के टी20 लीग्स में चर्चा का विषय बन चुके हैं। IPL जैसे बड़े मंच पर उनकी डिमांड पहले से ही ज़बरदस्त थी, लेकिन KKR ने 18 करोड़ की बोली लगाकर सबको चौंका दिया।
और भी पढ़ें : IND vs SA 5th T20: Hardik Pandya की 16 गेंदों की आंधी, भारत ने टी20 इतिहास में रचा नया अध्याय
KKR की यह चाल सिर्फ एक गेंदबाज़ खरीदने तक सीमित नहीं दिखती। टीम साफ तौर पर अपनी गेंदबाज़ी को सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहती है। पथिराना जैसे पेसर के आने से KKR को डेथ ओवर्स में वह धार मिल सकती है, जिसकी कमी पिछले सीज़न में कई बार महसूस की गई थी। खास बात यह है कि टीम के पास पहले से ही मजबूत स्पिन अटैक है, ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ी में यह निवेश KKR को संतुलित और खतरनाक बना सकता है।

ऑक्शन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर KKR फैंस का जोश देखते ही बन रहा था। “An Absolute Blockbuster” जैसी प्रतिक्रियाओं के साथ फैंस ने इस डील को गेम-चेंजर बताया। कुछ ने इसे रिस्की फैसला कहा, तो कई फैंस का मानना है कि पथिराना आने वाले सीज़न में KKR के लिए मैच जिताने वाला खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
IPL Auction 2026 अब सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त नहीं रह गया है, बल्कि यह फ्रेंचाइज़ियों की सोच और साहस की असली परीक्षा बन चुका है। KKR ने मथीशा पथिराना पर बड़ा दांव लगाकर साफ कर दिया है कि इस बार उनका इरादा सिर्फ खेलने का नहीं, बल्कि ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाने का है।
