Connect with us

Bollywood

जब हेमा मालिनी ने दी जन्म तो धर्मेंद्र ने बुक कर दिया पूरा अस्पताल – वजह जानकर हैरान रह जाएंगे!

ईशा और अहाना देओल के जन्म के समय ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने दिखाया अनोखा प्यार और सुरक्षा, फिर सामने आई रोमांस की प्यारी यादें

Published

on

Dharmendra Booked Entire Hospital For Hema Malini During Birth of Daughters – Emotional Story
धर्मेंद्र ने ईशा और अहाना के जन्म के समय हेमा मालिनी की सुरक्षा के लिए पूरा अस्पताल बुक कराया था

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़ी कई भावुक और अनसुनी कहानियाँ सामने आ रही हैं। उनमें से एक कहानी उनकी पत्नी और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से जुड़ी है, जिसने यह साबित कर दिया कि पर्दे पर मजबूत और दमदार दिखने वाले धर्मेंद्र असल जिंदगी में भी अपनी फैमिली के लिए बेहद संवेदनशील और प्रोटेक्टिव थे।

हाल ही में फिर से वायरल हो रहा किस्सा बताता है कि ईशा देओल और अहाना देओल के जन्म के समय धर्मेंद्र ने सिर्फ उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए पूरा अस्पताल बुक कर लिया था।


कैसे बुक हुआ पूरा अस्पताल?

एक पुराने एपिसोड में ‘द कपिल शर्मा शो’ पर जब हेमा से पूछा गया कि क्या सच में धर्मेंद्र ने उनके डिलीवरी के दौरान पूरा हॉस्पिटल बुक कराया था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया:

“हाँ, ये सच है। ईशा और अहाना के जन्म के समय उन्होंने पूरा हॉस्पिटल मेरे नाम पर बुक करा दिया था, ताकि फैंस या भीड़ से कोई परेशानी न हो।”

हेमा की करीबी दोस्त नीती कोहली ने भी शो ‘जीना इसी का नाम है’ पर यह बात साझा की थी। उन्होंने बताया:

“किसी को पता भी नहीं था कि हेमा प्रेग्नेंट हैं। धर्म जी ने चुपचाप नर्सिंग होम के 100 कमरे बुक करा दिए, ताकि उन्हें पूरी शांति और प्राइवेसी मिल सके। यह उनकी पत्नी और होने वाले बच्चे के लिए प्यार और सुरक्षा का तरीका था।”

thharamathara oura hama malna 41bb869e0978e37d6e8e190e700ac699

क्यों छिपानी पड़ी थी शादी?

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा, क्योंकि उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे — सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता। यही वजह थी कि दोनों ने लंबे समय तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा।


फोन पर बात करते-करते सो जाती थीं हेमा

हेमा ने कपिल के शो में अपने रोमांस के दिनों की एक प्यारी याद भी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ (1970) की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता शुरू हुआ। वह बताती हैं:

“हम घंटों फोन पर बात करते थे, लेकिन मैं रात भर शूटिंग करती थी और अक्सर बात करते-करते सो जाती थी। कभी-कभी तो धर्म जी सुनते ही रह जाते थे और मुझे पता ही नहीं चलता था।”

हेमा ने मजाक में कहा:

“प्यार भरी बातें एक समय तक ठीक लगती हैं, फिर बोरियत होने लगती है… अगर धर्म जी ये सुनेंगे तो उन्हें बुरा लगेगा!”


धर्मेंद्र का परिवार और आखिरी विदाई

24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिनमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और देओल परिवार भी शामिल थे।

फैंस के लिए यह सिर्फ एक सुपरस्टार का जाना नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान का विदा होना था जिसने पर्दे पर ही नहीं, परिवार में भी अपना प्यार और स्नेह खूब दिखाया।

अधिक अपडेट के लिए DAINIK DIARY