Connect with us

Bollywood News

रिलीज से पहले ही ‘Bhoot Bangla’ का धमाका! Akshay Kumar’s की फिल्म ने कमाए करोड़ों

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स, हॉरर-कॉमेडी के लिए दर्शकों में दिखा उत्साह

Published

on

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में छाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने शानदार शुरुआत कर दी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए लगभग 36,000 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं और करीब 7,000 से अधिक शोज़ में बुकिंग दर्ज की गई है। इससे लगभग 97 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है, जबकि ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा 2.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में साफ है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है।

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है प्रियदर्शन ने, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ट्रेलर में भी उनकी वही पहचान साफ नजर आई—मजेदार डायलॉग्स, हल्की-फुल्की डरावनी झलक और हंसी से भरपूर सीन।

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A (16+) सर्टिफिकेट मिला है। शुरुआत में फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 55 मिनट थी, लेकिन बाद में इसे एडिट कर लगभग 2 घंटे 44 मिनट कर दिया गया, ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

w 1280h 720format jpgimgid 01kja3k57cp1a82tyegsg46025imgname akshay kumar bhooth bangla first song teaser 1772013327596


‘भूत बंगला’ की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक भूतिया महल में शादी करने का फैसला करता है। मंगलपुर के इस महल पर एक पुराने श्राप की कहानी जुड़ी हुई है, जो फिल्म में डर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण पेश करती है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर और एडवांस बुकिंग को देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

और पढ़ें- DAINIK DIARY