Sports
Tilak Varma पर टिप्पणी के बाद मुश्किल में Arshdeep Singh? BCCI एक्शन की उठी मांग
IPL 2026 में Punjab Kings के तेज गेंदबाज़ Arshdeep Singh का एक वायरल वीडियो विवादों में घिर गया है, पूर्व भारतीय स्पिनर Laxman Sivaramakrishnan ने BCCI से जांच की मांग की है।
IPL 2026 के बीच Punjab Kings के तेज गेंदबाज़ Arshdeep Singh एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद उन पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पूर्व भारतीय स्पिनर Laxman Sivaramakrishnan ने BCCI से जांच और कार्रवाई की मांग तक कर दी।
वायरल वीडियो में Arshdeep Singh और Mumbai Indians के बल्लेबाज़ Tilak Varma आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान Arshdeep ने मजाकिया अंदाज़ में Tilak से कहा, “Oye andhere, sunscreen lagaya?” वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कुछ लोगों ने इसे दोस्तों के बीच सामान्य मजाक बताया, जबकि कई यूजर्स ने इस टिप्पणी को अनुचित और संवेदनशील माना। देखते ही देखते मामला क्रिकेट फैंस के बीच बड़ा मुद्दा बन गया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर Laxman Sivaramakrishnan ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि Tilak Varma अभी अपने करियर की शुरुआती स्टेज में हैं, इसलिए शायद खुलकर कुछ नहीं कह पाएंगे, लेकिन BCCI के पास अगर सबूत हैं तो बोर्ड कार्रवाई कर सकता है।
हालांकि अभी तक BCCI की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ते दबाव के बीच यह विवाद IPL 2026 का नया चर्चित मुद्दा बन चुका है।

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। Mumbai Indians के खिलाफ हार के बाद Arshdeep Singh का एक और सोशल मीडिया जवाब भी लोगों को पसंद नहीं आया। दरअसल, एक यूजर ने Punjab Kings के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए टीम के नाम तक बदलने की बात कही थी। इस पर Arshdeep ने Snapchat पर जवाब देते हुए लिखा कि “जो लोग आज भी घर से chips और cold drink के पैसे मांगते हैं, वो मुझे Punjab के नाम पर सलाह दे रहे हैं।”
उनका यह जवाब भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे गुस्से में दिया गया overreaction बताया।
इस बीच Punjab Kings का प्रदर्शन भी लगातार दबाव में है। टीम IPL 2026 में playoff की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है और अब उन्हें अपने बाकी मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।
Punjab Kings का अगला मुकाबला 17 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ Dharamsala के HPCA Stadium में खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले Arshdeep Singh से जुड़ा यह विवाद टीम के लिए नई परेशानी बनता दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें- ‘जिसे जाना है चला जाए’… हार के बाद Mamata Banerjee का TMC नेताओं को सख्त संदेश
