Sports
Abhishek Sharma ने एशिया कप में उड़ाए गेंदबाजों के होश कहा कप्तान और कोच ने दिया खास सपोर्ट
एशिया कप 2025 में 314 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में भले ही जल्दी आउट हुए लेकिन टीम इंडिया के लिए बने सबसे बड़े गेमचेंजर
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में भले ही अभिषेक शर्मा महज 5 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका जलवा देखने लायक रहा। भारत को रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप जिताने में इस 25 वर्षीय ओपनर ने अहम भूमिका निभाई।
और भी पढ़ें : भारत की जीत से बौखलाए फहीम अशरफ चोट का नाटक कर रोका मैच फैंस बोले शिवम दुबे के छक्के से टूटा हौसला
अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में 314 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 200 और औसत करीब 45 रहा। इसी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें इनाम में एक कार भी मिली। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा – “कार मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, लेकिन टीम को ट्रॉफी दिलाना सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
कप्तान और कोच का योगदान
अभिषेक ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के पीछे कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच और सपोर्ट स्टाफ का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा – “अगर आपको ऐसे खेलने की आजादी चाहिए तो कप्तान और कोच का पूरा सपोर्ट होना चाहिए। मुझे वो मिला और इसी वजह से मैं टीम को कई मैचों में अच्छी शुरुआत दिला सका।”

शुबमन गिल के साथ धमाकेदार साझेदारी
पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक ने उपकप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को कई बार बेहतरीन ओपनिंग स्टैंड दिया। उनकी साझेदारी ने पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ भारत की जीत की नींव रखी।
पावरप्ले में खास रणनीति
अभिषेक का मानना है कि पावरप्ले में रन बटोरना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने कहा – “स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, मेरा इरादा पहली गेंद से ही आक्रमक खेलना था। इससे टीम को तेज शुरुआत मिलती है और विपक्षी पर दबाव बनता है।”
भारत की जीत के नायक
फाइनल में भले ही अभिषेक, शुभमन और कप्तान सूर्यकुमार जल्दी आउट हो गए, लेकिन तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेलकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई। उनका साथ संजू सैमसन (24 रन) और शिवम दुबे (33 रन) ने दिया।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव (4/30), वरुण चक्रवर्ती (2/30) और अक्षर पटेल (2/26) ने पाकिस्तान की टीम को 146 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
नया स्टार बना अभिषेक
यह पहला मौका है जब अभिषेक शर्मा को भारत की ओर से किसी बड़े टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला है। उनके प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि भारत को भविष्य का एक धाकड़ ओपनर मिल गया है।
भारतीय फैंस के लिए यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि नए सितारों के उदय का संकेत भी है। तिलक वर्मा की निडर बल्लेबाजी और अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है।
