Connect with us

Entertainment

Bigg Boss 19 में मच गया हंगामा: मालती चाहर ने साफ किया रिश्ता, बोलीं— ‘Pranit More मेरा टाइप ही नहीं’

टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से प्रेस की कड़ी पूछताछ, किचन ड्यूटी को लेकर बड़े झगड़े, और मालती–प्रणीत बॉन्डिंग पर पहली बार बड़ा खुलासा

Published

on

Bigg Boss 19: मालती चाहर का बड़ा खुलासा— ‘Pranit More मेरा टाइप नहीं’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा हंगामा
मालती चाहर ने प्रेस के सामने स्वीकारा— ‘प्रणीत मेरा टाइप नहीं’, फिनाले से पहले बढ़ी टेंशन

Bigg Boss 19 के फिनाले से पहले घर के अंदर माहौल हर दिन और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। शो में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं और इस बीच किचन ड्यूटी, रिश्तों और आरोपों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच भरपूर ड्रामा देखने को मिला। खास तौर पर मालती चाहर और Pranit More की बॉन्डिंग को लेकर उठे सवालों ने एपिसोड में नया ट्विस्ट जोड़ दिया।

किचन ड्यूटी पर फिर भिड़े कंटेस्टेंट्स

एपिसोड की शुरुआत Tanya Mittal और Gaurav Khanna के बीच हुए बड़े झगड़े से हुई। तान्या ने कैप्टन गौरोव की बात मानने से साफ इनकार कर दिया और किचन का काम करने से मना कर दिया। इस दौरान मालती चाहर भी तान्या के साथ खड़ी दिखीं। कैमरों में यहां तक कैद हुआ कि जब तान्या ने कोई भी ड्यूटी लेने से मना किया, तो मालती ने उन्हें आंख मारकर सपोर्ट भी किया।

गौरोव ने विवाद को बढ़ाने की बजाय चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने कहा,
“शो खत्म होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं, सब अपने-अपने रास्ते जाने वाले हैं। इस समय लड़ाई का कोई फायदा नहीं।”

और भी पढ़ें : Tere Ishk Mein का धमाका! Day 2 पर Dhanush–Kriti की फिल्म ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बढ़ाई टेंशन

इसके बाद घर में मीडिया का आगमन हुआ और टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से कड़े सवाल पूछे गए।

  • तान्या से उनके “लक्ज़री लाइफस्टाइल” और “स्पिरिचुअल इमेज” पर
  • गौरोव से लीडरशिप
  • और मालती से उनकी बॉन्डिंग पर

प्रेस ने मालती से सीधे पूछ लिया कि क्या उनके और प्रणीत के बीच कोई स्पेशल कनेक्शन है?

मालती ने बेबाकी से जवाब दिया—
“ऐसी कोई liking नहीं है। बस अच्छे दोस्त हैं। मुझे प्रणीत empathetic लगते हैं, इसलिए उनकी sensitivity पसंद आती है। लेकिन कई बातें मुझे ठीक नहीं लगतीं, जैसे वो मेरे लिए stand नहीं लेते।”

Bigg Boss 19: मालती चाहर का बड़ा खुलासा— ‘Pranit More मेरा टाइप नहीं’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा हंगामा


ब्रेक के दौरान बड़ा खुलासा— ‘Pranit is not my type’

ब्रेक के दौरान मालती की बातचीत Amaal Mallik के साथ भी सुर्खियों में आ गई। जब अमाल ने हंसते हुए पूछा कि क्या मालती प्रणीत के साथ कभी डेट पर जाएंगी?

मालती ने झट से मना करते हुए कहा—
“No! Pranit is not my type. मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो मुझे समझे, और प्रणीत वैसा नहीं है।”

उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैन्स अब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या शो में दिख रही दोस्ती शो के खत्म होते ही बदल जाएगी।

फिनाले से पहले एक और एविक्शन तय

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है। घर में अभी छह कंटेस्टेंट हैं और अगले कुछ दिनों में एक और एलिमिनेशन होगा, जिसके बाद बनेगी इस सीजन की टॉप 5 लिस्ट।

दर्शक भी अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि आख़िर कौन बनेगा इस सीजन का विनर और शो के अंदर बन रहे रिश्तों का क्या होगा।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Bigg Boss 19 पर Shehbaz Badesha का बड़ा धमाका! Tanya Mittal को कहा ‘फेक’, Gaurav Khanna को बताया शो का असली ‘मास्टरमाइंड’ - Dainik Diary - Authentic Hind

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *