Connect with us

Entertainment

फराह खान पर 8 घंटे की शूटिंग टिप्पणी को लेकर उठे सवाल, दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन

फराह खान ने साफ किया – दीपिका से कोई मनमुटाव नहीं, इंस्टाग्राम पर न फॉलो करने की वजह भी बताई; दीपिका बोलीं – “Amen!”

Published

on

दीपिका पादुकोण ने फराह खान की 8 घंटे वाली टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया, कहा – “Amen!”
फराह खान की सफाई पर दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन, बोलीं – “Amen!”

हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने व्लॉग में दीपिका पादुकोण के “8 घंटे की शूटिंग” वाले फैसले को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद खबरें आईं कि दोनों के बीच अनबन हो गई है। अफवाहें तो यहां तक उठीं कि फराह और दीपिका ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। लेकिन अब फराह ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और दीपिका ने भी उस पर अपना रिएक्शन दिया है।

फराह खान ने दी सफाई

फराह ने Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में कहा –
“सबसे पहले तो हम लोग पहले से ही एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते थे। ‘Happy New Year’ की शूटिंग के दौरान ही हमने तय किया था कि इंस्टाग्राम पर कम्युनिकेशन नहीं करेंगे, बल्कि सीधे कॉल और डीएम से बात करेंगे। यहां तक कि बर्थडे विश भी हम इंस्टा पर नहीं करते क्योंकि दीपिका को यह पसंद नहीं।”

दीपिका पादुकोण ने फराह खान की 8 घंटे वाली टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया, कहा – “Amen!”


फराह ने आगे कहा –
“मेरी 8 घंटे वाली बात कोई तंज नहीं था। वो तो मैंने मज़ाक में दिलीप से कहा था कि अब वो भी 8 घंटे काम करेगा, जबकि असल में वह सिर्फ 2 घंटे काम करता है। लोग यह भी नहीं जानते कि जब दुआ (दीपिका की बेटी) पैदा हुई थी, तो सबसे पहले मैं ही उनसे मिलने गई थी। हर चीज इंस्टाग्राम या पाप्स के लिए नहीं होती।”

और भी पढ़ें : Bigg Boss 19 पर कॉपीराइट का शिकंजा चिकनी चमेली और धत्त तेरी की गानों पर 2 करोड़ का केस

दीपिका पादुकोण की प्रतिक्रिया

फराह के इस इंटरव्यू को जब एक पोर्टल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा –
“Amen! 🙏”

इससे साफ है कि दीपिका ने भी फराह की सफाई को स्वीकार कर लिया है और दोनों के बीच किसी तरह की दूरी नहीं है।

पूरा मामला कैसे शुरू हुआ

दरअसल, फराह खान ने एक कुकिंग व्लॉग के दौरान मजाक में कहा था –
“दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे शूट करती है, इसलिए उसके पास शो पर आने का टाइम नहीं है।”

दीपिका पादुकोण ने फराह खान की 8 घंटे वाली टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया, कहा – “Amen!”


इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली कि फराह ने दीपिका पर तंज कसा है।

दीपिका का 8 घंटे शिफ्ट नियम

दीपिका ने सितंबर 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया था। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टैंडर्ड 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड की। बताया जाता है कि इसी कारण उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म Spirit छोड़ दी। साथ ही खबरें यह भी आईं कि Kalki 2898 AD के सीक्वल में भी वह शामिल नहीं होंगी क्योंकि उन्होंने फीस बढ़ोतरी और अतिरिक्त समय के लिए अलग भुगतान की शर्त रखी थी।

दीपिका और फराह का रिश्ता

फराह खान ने ही दीपिका को बॉलीवुड में लॉन्च किया था फिल्म Om Shanti Om (2007) के जरिए, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। यह फिल्म सुपरहिट रही और दीपिका रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद फराह और दीपिका ने Happy New Year में भी साथ काम किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की।

Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Bigg Boss 19 में इस हफ्ते कौन बच पाएगा बाहर होने से अश्नूर या Tanya? - Dainik Diary - Authentic Hindi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *