Connect with us

Sports

आर अश्विन ने गौतम गंभीर को दी सलाह एशिया कप फाइनल में न करें अर्शदीप सिंह को बाहर

श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में कमाल करने वाले अर्शदीप पर बरसे तारीफों के फूल अश्विन बोले टीम इंडिया का प्रीमियर बॉलर

Published

on

आर अश्विन ने दी चेतावनी एशिया कप फाइनल में अर्शदीप सिंह को बाहर न करें
एशिया कप फाइनल से पहले आर अश्विन ने अर्शदीप सिंह को बताया टीम इंडिया का प्रीमियर बॉलर

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 फाइनल से पहले टीम चयन को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने साफ शब्दों में कहा है कि मैनेजमेंट को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को किसी भी हाल में बाहर नहीं करना चाहिए।

श्रीलंका के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में अर्शदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। सुपर ओवर में उन्होंने केवल दो रन देकर दो विकेट चटकाए और भारत को जीत दिलाई। यही वजह है कि अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Ash Ki Baat’ पर खुलकर कहा –
“एशिया कप शुरू होने से पहले ही मैं कह रहा था कि अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी ही चाहिए। उन्होंने एक बार फिर मेरे बयान को सही साबित किया है।”

और भी पढ़ें : पारिवारिक दुख के बीच मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अमद डायलो को दी छुट्टी, अमोरिम बोले- “मैच अहम नहीं”

बुमराह की गैरमौजूदगी में दिखाया दम

अश्विन ने यह भी कहा कि जब टीम में जसप्रीत बुमराह रहते हैं, तो अर्शदीप को उतना क्रेडिट नहीं मिलता। लेकिन इस मैच में बुमराह नहीं थे और अर्शदीप ने दिखा दिया कि वह भारत के प्रीमियर बॉलर हैं।
“उन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं और बार-बार साबित किया है कि वह टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी हैं। नंबर-8 की जगह अर्शदीप सिंह की ही होनी चाहिए।” – अश्विन ने कहा।

अर्शदीप का टी20 रिकॉर्ड

सिर्फ 26 साल की उम्र में अर्शदीप सिंह भारत के लिए 100+ टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। यह उपलब्धि उन्हें टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनाती है।

कप्तान सूर्यकुमार का भरोसा

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अर्शदीप पर भरोसा जताया। श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी उन्हीं को दी गई थी। मैच के बाद सूर्या ने कहा –
“ऐसा लग रहा था जैसे फाइनल खेल रहे हों। मैंने टीम को कहा था इसे सेमीफाइनल की तरह खेलो और ऊर्जा बनाए रखो। अर्शदीप पर पूरा भरोसा था और उन्होंने वही किया जिसकी उम्मीद थी।”

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी चुनौती

अब नजरें रविवार को होने वाले हाई-वोल्टेज फाइनल पर हैं जहां भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। क्रिकेट फैंस की उम्मीदें भी अर्शदीप पर टिकी हैं, जिन्होंने दबाव में खुद को साबित किया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट उनकी जगह पक्की करता है या नहीं।

Continue Reading
3 Comments