Tech News
iPhone 17 लॉन्च इवेंट में होगा धमाका, इन बड़े प्रोडक्ट्स से सजेगा मंच
9 सितंबर 2025 को Apple पेश करेगा iPhone 17 सीरीज़ के साथ नए Watch, AirPods और AirTag
Apple का बहुप्रतीक्षित “Awe Dropping” इवेंट 9 सितंबर 2025 को होने जा रहा है और टेक दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हैं। इस बार का इवेंट केवल iPhone 17 सीरीज़ तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कंपनी कई अन्य डिवाइस और एक्सेसरीज़ भी पेश कर सकती है।

iPhone 17 सीरीज़ – केंद्र में नया फ्लैगशिप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 और iPhone 17 Air में रिज़ॉल्यूशन और डिस्प्ले क्वालिटी पर खास फोकस होगा। साथ ही, बेहतर कैमरा मॉड्यूल और एडवांस्ड प्रोसेसर इन्हें और शक्तिशाली बनाएंगे।
Apple Watch Series 11 और Ultra 3
हर साल की तरह इस बार भी Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 के लॉन्च की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इनमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और स्लीप एपनिया डिटेक्शन जैसे हेल्थ फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
Table of Contents
AirPods Pro 3 – बेहतर ऑडियो और हेल्थ ट्रैकिंग
ऑडियो सेगमेंट में AirPods Pro 3 की एंट्री की जा सकती है। इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ-साथ हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर दिए जाने की चर्चा है।
AirTag 2 – लंबी रेंज और सुरक्षा
काफी समय से चर्चाओं में रहे AirTag 2 भी इस बार सरप्राइज पैकेज बन सकते हैं। नए वर्ज़न में लंबी रेंज, बेहतर प्राइवेसी और Ultra-Wideband चिप की उम्मीद है।

iPhone केस और स्ट्रैप्स
लीक्स से पता चला है कि कंपनी नए “TechWoven” बम्पर केस और क्रॉसबॉडी स्ट्रैप्स भी लॉन्च कर सकती है, जो खास तौर पर iPhone 17 सीरीज़ के लिए तैयार किए जाएंगे।
क्या नहीं आएगा इस बार?
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार नए Mac (M5 मॉडल्स), HomePod Touch, AirPods Max और AirPods 4 की घोषणा नहीं होगी। इन्हें कंपनी 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में पेश कर सकती है।
Apple की रणनीति
कंपनी इस इवेंट के जरिए केवल iPhone 17 को ही नहीं, बल्कि पूरे Apple इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर काम कर रही है। AirPods, AirTag और Watch जैसे प्रोडक्ट्स उपभोक्ताओं को अधिक कनेक्टेड अनुभव देंगे। वहीं नए केस और स्ट्रैप्स प्रैक्टिकल ऐड-ऑन्स की दिशा में कदम हैं।
For more Update http://www.dainikdiary.com