Connect with us

National

हिमाचल में तबाही झारखंड में ईडी का एक्शन और त्रिनिदाद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत आज की 10 बड़ी खबरें

भारी बारिश से हिमाचल में 37 की मौत, पीएम मोदी का विदेश में भावनात्मक संबोधन झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग पर एक और बड़ा छापा — जानिए 5 जुलाई 2025 की प्रमुख घटनाएं

Published

on

हिमाचल में भारी तबाही, झारखंड में ईडी का छापा और त्रिनिदाद में पीएम मोदी का स्वागत – आज की बड़ी सुर्खियां
हिमाचल में भारी तबाही झारखंड में ईडी का छापा और त्रिनिदाद में पीएम मोदी का स्वागत – आज की बड़ी सुर्खियां

भारत और दुनिया में आज कई अहम घटनाएं सामने आईं जो राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर प्रवासी भारतीयों की भावना तक हर स्तर पर चर्चा का विषय बनीं। दैनिक डायरी पर पेश हैं आज, 5 जुलाई 2025 की 10 सबसे महत्वपूर्ण खबरें, जो आपकी जानकारी के दायरे को और भी व्यापक करेंगी।

हिमाचल में प्रकृति का कहर – 37 मौतें ₹400 करोड़ की क्षति

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और ₹400 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। IMD ने राज्य में 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद की यात्रा के दौरान वहां की संसद को संबोधित किया और प्रवासी भारतीयों को 6वीं पीढ़ी तक OCI कार्ड देने का ऐलान किया। पोर्ट ऑफ स्पेन में उनका गार्ड ऑफ ऑनर और भव्य स्वागत किया गया।

स्वामी विवेकानंद को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि

आज स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उनके विचार और दृष्टि आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं।”

झारखंड में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के हजारीबाग और रांची में 8 ठिकानों पर रेड मारी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध बालू खनन और रंगदारी से जुड़े मामले में की गई।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: शार्प शूटरों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तीन शूटरों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

नई भारत के लिए आसमान भी सीमा नहीं – पीएम मोदी

त्रिनिदाद में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत जल्द ही दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।” उन्होंने AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम टेक्नोलॉजी को भारत की नई प्रगति का इंजन बताया।

अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना सुरक्षा चाक-चौबंद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए, आज दूसरे जत्थे के श्रद्धालु रवाना हुए। सुरक्षा में 50,000 से अधिक जवान, ड्रोन, फेस रिकॉग्निशन और CCTV लगाए गए हैं।

राज्यसभा का 268वां सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा

राज्यसभा का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए 12 से 18 अगस्त तक स्थगित किया जाएगा।

₹4,844 करोड़ का ‘अनुचित लाभ – SEBI ने Jane Street पर प्रतिबंध लगाया

SEBI ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street पर ₹4,844 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप लगाते हुए उसे भारतीय बाजार में प्रतिबंधित कर दिया है।

पीएम मोदी ने नक्रुमा स्मारक का दौरा किया

अफ्रीका के घाना में प्रधानमंत्री ने घाना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्वामे नक्रुमा के स्मारक का दौरा किया और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।