Entertainment
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट Tanya Mittal ने कहा मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत हूं
शो में आए दिन बयानबाज़ी से सुर्खियों में रहने वाली Tanya Mittal का पुराना वीडियो हुआ वायरल, जिसमें उन्होंने खुद को ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत बताया और कहा मैं सिर्फ 12th पास हूं
टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। शो के हर एपिसोड में दर्शकों को ड्रामा, एंटरटेनमेंट और कंटेस्टेंट्स के बीच की बहस देखने को मिल रही है। इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं।
और भी पढ़ें : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार पूना से हुआ बड़ा खुलासा
हाल ही में सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत हूं।” यह क्लिप उनके 2022 के Josh Talks सेशन की है, जहां उन्होंने अपने सपनों और ज़िंदगी के अनुभवों को साझा किया था।
तान्या का विवादित बयान
वीडियो में तान्या कहती हैं – “मुझे अजीब-अजीब सपने आते थे। मैंने सपना देखा था कि सुष्मिता सेन ने अपना क्राउन मुझे दे दिया और मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत हूं। लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है?” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं।
कुछ लोग इसे उनका आत्मविश्वास बता रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तान्या ने उसी वीडियो में यह भी कहा कि उनका पालन-पोषण बहुत पारंपरिक माहौल में हुआ, जहां लड़कियों को शाम 6 बजे के बाद बाहर निकलने की इजाज़त नहीं थी और लड़कों से फोन पर बात करने पर पाबंदी थी।
पढ़ाई पर भी दिया बयान
तान्या मित्तल ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा – “आज भी जब लोग मुझसे मेरी पढ़ाई के बारे में पूछते हैं, तो मैं गर्व से कहती हूं कि मैं सिर्फ 12th पास हूं और मैंने ग्रेजुएशन नहीं किया।”
उनके इस बयान ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। कई यूजर्स ने कहा कि तान्या अपनी बात खुलकर रखने से पीछे नहीं हटतीं, जबकि कुछ ने उनके कॉन्फिडेंस को ओवरकॉन्फिडेंस करार दिया।
बिग बॉस में एंटरटेनमेंट
बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड भी फैंस को खूब पसंद आया। शो में कई मजेदार टास्क और सेगमेंट्स दिखाए गए, जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट की पूरी डोज़ मिली। वहीं, तान्या के बयानबाज़ी वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर माहौल और गर्म कर दिया है।
अब देखना यह होगा कि शो में उनकी इस इमेज का आगे क्या असर पड़ता है और दर्शक उन्हें कितना सपोर्ट करते हैं।

Pingback: बिग बॉस 19 में Tanya Mittal का मजाक उड़ाने पर माता-पिता की भावुक अपील - Dainik Diary - Authentic Hindi News