Connect with us

Sports

Asia Cup 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में Suryakumar Yadav का जवाब सुनकर रिपोर्टर रह गए दंग

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पहले ‘फेवरेट’ सवाल पर रिपोर्टर को मजेदार जवाब दिया, वहीं पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने T20 क्रिकेट की अनिश्चितता पर अपनी राय रखी।

Published

on

Asia Cup 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में Suryakumar Yadav का जवाब सुनकर रिपोर्टर रह गए हैरान
Asia Cup 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेवरेट सवाल पर मजेदार जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। इस मौके पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा पर सभी की नज़रें टिकी थीं। भारत को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन जब एक रिपोर्टर ने सूर्यकुमार से इस पर सवाल पूछा तो उनका जवाब सुनकर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

और भी पढ़ें : ENG vs SA में जो रूट का धमाका 183 वनडे के बाद सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

सवाल था – “क्या इंडिया इस टूर्नामेंट की ‘आउट्राइट फेवरेट’ टीम है?” इस पर सूर्या ने तुरंत कहा – “किसने बोला? मैंने तो नहीं सुना।”

उन्होंने आगे कहा – “अगर आपकी तैयारी अच्छी है तो मैदान पर उतरते वक्त आत्मविश्वास अपने आप आता है। हम यहां 3-4 दिन पहले ही आ चुके हैं, टीम के साथ अच्छा समय बिताया है और अब बस टूर्नामेंट शुरू होने का इंतजार है।”

पाकिस्तान कप्तान का जवाब

दूसरी तरफ पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने फेवरेट टीम के सवाल पर कहा – “T20 क्रिकेट में कोई फेवरेट नहीं होता। यह फास्ट गेम है, एक-दो ओवर पूरे मैच का पासा पलट सकते हैं।”

सलमान ने हाल ही में UAE और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज पर भी बात की। उन्होंने कहा – “वो सीरीज हमारे लिए तैयारी का हिस्सा थी। जीतते या हारते, हमें यहां एशिया कप में अपना बेस्ट देना ही था।”

क्यों चर्चा में है सूर्या का जवाब?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद अब सूर्या को भारत का अगला भरोसेमंद कप्तान माना जा रहा है। उनका सहज और मजाकिया अंदाज फैन्स को भी बेहद पसंद आ रहा है।

एशिया कप 2025 में भारत की स्थिति

भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रहा है। पिछले साल टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर फैंस का दिल जीता था। ऐसे में एशिया कप से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी मजबूत टीमें भी खिताब की दौड़ में हैं।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एशिया कप का भारत-पाक मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच साबित होगा।

Continue Reading
2 Comments