Entertainment
₹13 करोड़ की ‘घोस्ट’ Rolex पहनकर Joy Awards पहुंचे Shah Rukh Khan, कलाई की झलक ने लूटी महफिल
Riyadh में हुए Joy Awards के दौरान Shah Rukh Khan की स्टाइलिश एंट्री से ज्यादा चर्चा उनकी अल्ट्रा-रेयर Rolex Daytona Sapphire की रही
Riyadh में आयोजित Joy Awards इस बार सिर्फ ग्लैमर या अवॉर्ड्स की वजह से नहीं, बल्कि एक खास वजह से चर्चा में रहे। वजह बनीं Shah Rukh Khan की कलाई पर सजी एक बेहद खास और अल्ट्रा-रेयर घड़ी।
ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों और वीडियो में Shah Rukh Khan ऑल-ब्लैक आउटफिट में हमेशा की तरह रॉयल अंदाज में नजर आए। ब्लैक जैकेट और कोट के साथ उनका लुक क्लासिक था, लेकिन लोगों की नजरें बार-बार उनकी कलाई पर टिक रही थीं। वहां चमक रही थी Rolex की ऐसी घड़ी, जिसे दुनिया में गिने-चुने लोग ही पहन सकते हैं।
कलाई पर सजा करोड़ों का ‘घोस्ट वॉच’
Shah Rukh Khan ने जिस घड़ी को Joy Awards में पहना, वह थी Rolex Cosmograph Daytona “Blue Sapphire”। यह घड़ी आम Rolex कलेक्शन का हिस्सा नहीं है, बल्कि ऑफ-कैटलॉग पीस मानी जाती है, जिसे कंपनी सिर्फ अपने टॉप VVIP क्लाइंट्स को ही देती है।
इस 40mm की घड़ी में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड का केस है, जिस पर 54 ब्रिलिएंट-कट डायमंड जड़े हुए हैं। इसके बेज़ल में 36 बैगुएट-कट ब्लू सैफायर लगाए गए हैं, जो रोशनी पड़ते ही अलग-अलग शेड में चमकते नजर आते हैं। डायल सिल्वर ऑब्सीडियन से बना है, जो लाइट के हिसाब से रंग बदलता दिखता है।

कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
इस Rolex Cosmograph Daytona Sapphire की अनुमानित कीमत करीब ₹13.5 करोड़ बताई जा रही है। लग्ज़री वॉच से जुड़े सोशल मीडिया पेजेस के मुताबिक, यह घड़ी दुनिया में बहुत ही सीमित संख्या में मौजूद है। इसी वजह से इसे ‘घोस्ट वॉच’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भी Rolex के किसी पब्लिक कैटलॉग में दिखाई नहीं दी।
पहले भी दिख चुकी है Shah Rukh Khan की यह खास घड़ी
यह पहली बार नहीं है जब Shah Rukh Khan इस अल्ट्रा-लक्ज़री घड़ी के साथ नजर आए हों। इससे पहले New Year के मौके पर Dubai में हुई भव्य सेलिब्रेशन के दौरान भी वे इसी Rolex के साथ दिखाई दिए थे। वह इवेंट Burj Park में आयोजित आठ दिन तक चलने वाले खास समारोह का हिस्सा था।
Shah Rukh Khan का घड़ियों के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। वे अक्सर ऐसी टाइमपीस पहनते नजर आते हैं, जो सिर्फ स्टेटस सिंबल ही नहीं बल्कि कलेक्टर्स आइटम भी मानी जाती हैं। Joy Awards में उनकी यह घड़ी एक बार फिर साबित कर गई कि फैशन और लग्ज़री के मामले में King Khan का मुकाबला करना आसान नहीं।
