Entertainment
Samay Raina की ‘Say No To Cruise’ टी-शर्ट पर Shah Rukh Khan और Aryan Khan का रिएक्शन Raghav Juyal ने किया खुलासा
Aryan Khan की वेब सीरीज़ The Ba**ds of Bollywood* की स्क्रीनिंग पर Samay Raina की टी-शर्ट बनी चर्चा का विषय, Raghav Juyal ने बताया कैसा था शाहरुख और आर्यन का रिएक्शन
कॉमेडियन Samay Raina हमेशा अपनी अनोखी और मज़ेदार हरकतों के लिए सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में जब वह Aryan Khan की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ The Ba**ds of Bollywood* की स्क्रीनिंग पर पहुंचे, तो उनकी ‘Say No To Cruise’ टी-शर्ट ने सबका ध्यान खींच लिया। यह मैसेज सीधे तौर पर 2021 के क्रूज़ ड्रग केस पर तंज समझा गया, जिसमें आर्यन का नाम आया था।
अब एक्टर Raghav Juyal ने खुलासा किया है कि इस टी-शर्ट को देखकर Shah Rukh Khan और Aryan Khan की क्या प्रतिक्रिया थी।

Raghav Juyal का खुलासा
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राघव ने कहा –
“Samay woh T-shirt pehen ke पहुँचा था और पूरी पार्टी में सबको दिखाता घूम रहा था। Aryan हंस रहा था, लोग हंस रहे थे, पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो गया था। वो कर सकता है क्योंकि वो वैसा ही इंसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते।”
जब राघव से पूछा गया कि इस पर शाहरुख ने क्या रिएक्ट किया तो उन्होंने कहा –
“Sir toh sabko अपना बच्चा मानते हैं। उन्होंने भी हंस कर रिएक्ट किया और Samay की हरकत को हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिया।”
Samay की टी-शर्ट पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
स्क्रीनिंग के दौरान Samay की काली टी-शर्ट पर लिखा था ‘Say No To Cruise’, जिसे देख सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई यूज़र्स ने उनकी हिम्मत की तारीफ की तो कुछ ने इसे ओवरबोल्ड बताया।
एक यूज़र ने लिखा – “Oh God! यह तो कोई सोच भी नहीं सकता था। Samay वाकई अलग पैदा हुआ है।”
दूसरे ने लिखा – “उसमें ग़ज़ब की हिम्मत है, लेकिन भाई थोड़ा सोच-समझकर भी चलना चाहिए।”

Aryan Khan और क्रूज़ ड्रग केस
अक्टूबर 2021 में Narcotics Control Bureau (NCB) ने मुंबई तट पर गोवा जाने वाले Cordelia Empress Cruise Ship पर छापा मारा था। इस दौरान आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
आर्यन ने तीन हफ्ते से ज़्यादा जेल में बिताए और फिर जमानत पर रिहा हुए। बाद में उन्हें इस केस में क्लीन चिट मिल गई।
Aryan और Samay की दोस्ती
हालांकि इस घटना के बावजूद, आर्यन ने Samay की हरकत को मज़ाक के तौर पर लिया और पार्टी में हल्का माहौल बनाए रखा। Reddit और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी फैंस ने इसे एक ग्रेसफुल रिएक्शन बताया।

Pingback: Dhanashree Verma ने Samay Raina के ‘sugar Daddy’ कमेंट पर दिया जवाब, इंटरनेट में मच गई हलचल - Dainik Diary - Authentic Hindi News