Connect with us

Entertainment

वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा, Amaal Mallik और अन्य कंटेस्टेंट्स पर जमकर बरसे

बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में सलमान खान ने Amaal Mallik, नेहल चुडासमा और गौ़रव खन्ना को सुनाई खरी-खरी

Published

on

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा, Amaal Mallik और नेहल चुडासमा पर बरसे
वीकेंड का वार में अमाल मलिक और अन्य कंटेस्टेंट्स पर गुस्से में सलमान खान

रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस हफ्ते एक बार फिर विवाद और ड्रामे से भरपूर रहा। लेकिन असली तूफान आया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में, जब शो के होस्ट सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई।

और भी पढ़ें : बिग बॉस 19 में Tanya Mittal का मजाक उड़ाने पर माता-पिता की भावुक अपील

Amaal Mallik पर भड़के सलमान

प्रमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान ने म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर अमाल मलिक को सीधे-सीधे लताड़ लगाई। वजह थी – उनका लगातार दिन में सोना। सलमान ने कहा:
“आज तक कोई भी कंटेस्टेंट नहीं आया जो इतना सोया हो। आप यहां किस मकसद से आए हैं? सोने के लिए? आप ये बताने आए थे कि असली अमाल मलिक कौन है। लेकिन आप तो बैकग्राउंड आर्टिस्ट बन गए हैं। Wake up, smell the coffee!”

इस पर घर के बाकी सदस्य भी सन्न रह गए।

नेहल चुडासमा और फरहाना-आभिषेक विवाद

सलमान खान ने मॉडल नेहल चुडासमा को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने फरहाना भट्ट और अभिनेता आभिषेक बजाज के बीच हुए टास्क विवाद में अनावश्यक मुद्दा खड़ा करने पर सवाल उठाए।
सलमान ने साफ कहा कि आभिषेक का इरादा गलत नहीं था और उन्होंने दोनों लड़कियों को बेवजह बहस बढ़ाने पर टोका।

बाकी कंटेस्टेंट्स पर भी असर

सिर्फ अमाल और नेहल ही नहीं, बल्कि सलमान ने शो के अन्य प्रतिभागियों जैसे गौरव खन्ना और आश्नूर कौर को भी उनकी गेम स्ट्रेटजी और व्यवहार पर सवाल किए।

बिग बॉस 19 का रोस्टर

इस बार शो में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं – अमाल मलिक, गौरव खन्ना, आवेज़ दरबार, आश्नूर कौर, तान्या मित्तल, नागमा मिराजकर, कुनीका सदानंद, आभिषेक बजाज, ज़ीशान कादरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और अन्य।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो गया है। फैंस का कहना है कि सलमान खान की इस बार की डांट बिल्कुल सही समय पर आई है। कुछ दर्शकों का मानना है कि यह शो तभी मजेदार बनता है जब होस्ट सबको आईना दिखाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *