Sports
पैट कमिंस और ट्रेविस हेड ने छोड़ा 58 करोड़ का ऑफर क्यों चुनी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए निष्ठा
आईपीएल टीम ने दिया था इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का प्रस्ताव, लेकिन पैट कमिंस और ट्रेविस हेड ने साफ़ इनकार किया
दुनियाभर की टी20 लीग्स क्रिकेटरों को मोटी कमाई और ग्लैमर का ऑफर देती हैं, लेकिन हर खिलाड़ी के लिए राष्ट्रीय टीम की अहमियत सबसे ऊपर होती है। यही उदाहरण पेश किया है पैट कमिंस और ट्रेविस हेड ने, जिन्होंने हाल ही में एक आईपीएल फ्रेंचाइज़ी से मिले करीब 58 करोड़ रुपये सालाना के ऑफर को ठुकरा दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को यह ऑफर इस शर्त पर मिला था कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़कर सिर्फ लीग क्रिकेट खेलें। लेकिन कमिंस और हेड ने साफ़ कह दिया कि उनके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जर्सी पहनना ही सबसे बड़ा गर्व है।
और भी पढ़ें : Kane Williamson ने चेताया सिर्फ तीन देशों के भरोसे टेस्ट क्रिकेट नहीं बचेगा
क्यों किया इनकार?
कमिंस और हेड दोनों ही फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से आईपीएल में जुड़े हैं। पैट कमिंस का कॉन्ट्रैक्ट 18 करोड़ रुपये का है जबकि ट्रेविस हेड का कॉन्ट्रैक्ट 14 करोड़ रुपये का। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया में टॉप खिलाड़ियों को वार्षिक सैलरी करीब 8.7 करोड़ रुपये मिलती है, लेकिन कप्तानी बोनस और अन्य इनकम मिलाकर कमिंस की कुल कमाई 17 करोड़ रुपये के करीब बैठती है।

फिर भी यह रकम उन अन्य ग्लोबल स्पोर्ट्स सितारों से कहीं पीछे है। जैसे ऑस्कर पियास्त्री (फॉर्मूला 1 ड्राइवर) करीब 40 मिलियन AUD कमाते हैं, जॉश गिड्डी (NBA खिलाड़ी) 38 मिलियन AUD और जॉर्डन मेलाटा (NFL खिलाड़ी) लगभग 34 मिलियन AUD की सैलरी लेते हैं।
बिग बैश लीग में निवेश की चर्चा
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह खुलासा तब हुआ जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अन्य स्टेकहोल्डर्स बिग बैश लीग (BBL) को प्राइवेट कैपिटल से मज़बूत करने पर विचार कर रहे थे। विचार यह है कि अगर लीग में निजी निवेश आएगा तो खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई जा सकेगी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अपने टॉप स्टार्स को रोक पाएगा।
हेनरिक क्लासेन का उदाहरण
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथी और हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) ने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़कर सिर्फ ग्लोबल लीग्स खेलने का फ़ैसला किया था। उनका यह कदम दिखाता है कि पैसे और करियर के बीच चुनना आसान नहीं होता। लेकिन कमिंस और हेड के फैसले से साफ है कि हर कोई देश की जर्सी को पैसे से ऊपर रखता है।
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस ने पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के इस निर्णय की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा – “इसी को कहते हैं देशभक्ति, पैसे से ऊपर है देश।” वहीं कुछ ने कहा कि यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक राहत की खबर है कि उनके बड़े सितारे ग्लोबल लीग्स के लालच में टीम नहीं छोड़ रहे।
