Connect with us

Sports

नामीबिया बनाम केन्या T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर लाइव: टॉस जीतकर केन्या ने चुनी गेंदबाजी

केन्या ने नामीबिया के खिलाफ ICC Men’s T20 World Cup Africa Qualifier 2025 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Published

on

Namibia vs Kenya T20 World Cup Qualifier 2025 Live: टॉस जीतकर केन्या ने चुनी गेंदबाजी
नामीबिया बनाम केन्या: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में T20 अफ्रीका क्वालिफायर का रोमांचक आगाज़।

केन्या टीम इस क्वालिफायर में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। कप्तान धीरन गोंदारिया और राकेप पटेल हाल ही में तंजानिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे टीम को आत्मविश्वास मिला है।
हालांकि, नील मुगाबे घुटने की चोट के चलते बाहर हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि सचिन गिल चोट से उबरकर टीम में वापसी कर चुके हैं।

नामीबिया का नजरिया

दूसरी ओर, नामीबिया की तैयारी इस बार थोड़ी कमजोर रही क्योंकि टीम ने ज्यादातर घरेलू ट्रेनिंग से काम चलाया। फिर भी कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और ऑलराउंडर जोनाथन स्मिट जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

टूर्नामेंट की तस्वीर

अफ्रीका क्वालिफायर में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

jan frylinck namibia t20 world cup 5932422

  • ग्रुप A: केन्या, नामीबिया, नाइजीरिया, मलावी
  • ग्रुप B: जिम्बाब्वे, युगांडा, बोत्सवाना

केवल दो टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2026 (जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे) का टिकट मिलेगा।

प्लेइंग XI

नामीबिया XI: ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मालान क्रूगर, अलेक्ज़ेंडर वोल्शेंक, लॉरेन स्टीनकैंप, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिंक, जोनाथन स्मिट, निकोल लॉफ्टी-ईटन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकॉन्गो, रुबेन ट्रंपेलमैन।

केन्या XI: सुखदीप सिंह (विकेटकीपर), धीरन गोंदारिया (कप्तान), सचिन भुडिया, पुष्कर शर्मा, जसराज कुंडी, राकेप पटेल, सचिन गिल, विशाल पटेल, लुकास नंदासन, व्रज पटेल, पीटर कोएच।
For more Update http://www.dainikdiary.com