Connect with us

Entertainment

Leonardo DiCaprio का भारत से खास रिश्ता, फैंस हैरान कि उनकी सौतेली मां हैं Sikh, Brad Pitt भी नहीं कर पाए यकीन

हॉलीवुड स्टार ने खुद बताया दिलचस्प पारिवारिक किस्सा, Once Upon a Time in Hollywood के सेट पर हुआ था मज़ेदार वाकया

Published

on

Leonardo DiCaprio का भारत से खास रिश्ता, फैंस हैरान कि उनकी सौतेली मां हैं Sikh, Brad Pitt भी नहीं कर पाए यकीन
Leonardo DiCaprio ने किया खुलासा, उनकी सौतेली मां हैं सिख, Brad Pitt भी रह गए थे हैरान

हॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में शुमार Leonardo DiCaprio को लेकर भारतीय फैंस के लिए एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। हाल ही में Time Magazine को दिए एक इंटरव्यू में Leonardo DiCaprio ने बताया कि उनकी सौतेली मां सिख धर्म को मानती हैं। यह सुनकर भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स हैरान भी हुए और भावुक भी।

Leonardo ने इंटरव्यू में कहा,

“मेरी स्टेपमदर एक सिख हैं। मेरे पिता हिप्पी काउंटरकल्चर से आते हैं। वह 70 के दशक में लॉस एंजेलिस के अंडरग्राउंड आर्ट मूवमेंट का हिस्सा थे।”

इस बयान के बाद फैंस को पहली बार Leonardo के पारिवारिक जीवन की एक बेहद निजी झलक देखने को मिली।

कौन हैं Leonardo DiCaprio की सिख सौतेली मां?

Leonardo DiCaprio की सौतेली मां का नाम Peggy DiCaprio है। वह एक अमृतधारी सिख हैं और अक्सर पगड़ी और पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Peggy ने कई साल पहले सिख धर्म अपनाया था, लेकिन उन्होंने हाल के वर्षों में नियमित रूप से पगड़ी पहनना शुरू किया।

Leonardo DiCaprio का भारत से खास रिश्ता, फैंस हैरान कि उनकी सौतेली मां हैं Sikh, Brad Pitt भी नहीं कर पाए यकीन


Peggy DiCaprio ने 1995 में Leonardo के पिता George DiCaprio से शादी की थी। वह George की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले George का तलाक Leonardo की मां Irmelin Indenbirken से हुआ था, जब Leonardo महज़ एक साल के थे। Peggy और George का एक बेटा भी है, Adam Farrar, जो Leonardo के सौतेले भाई हैं।

भारतीय फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक भारतीय फैन ने लिखा,

“ये जानकर Leonardo को और भी ज़्यादा पसंद करने का मन करता है। जाहिर है, उन्हें अच्छे लोगों ने पाला है।”

एक अन्य यूज़र ने कहा,

“Leonardo DiCaprio की स्टेपमॉम का सिख होना एक ऐसा रैंडम फैक्ट है, जो मुझे बेहद पसंद आया।”

एक सिख फैन ने लिखा,

“मैं खुद सिख हूं और ये जानना हैरान करने वाला है कि दुनिया के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक का रिश्ता हमारे धर्म से जुड़ा है।”

कई लोगों ने यह भी कहा कि Leonardo आमतौर पर अपने परिवार के बारे में कम बात करते हैं, इसलिए यह इंटरव्यू और भी खास बन गया।

Brad Pitt को क्यों नहीं हुआ यकीन?

इंटरव्यू में Leonardo DiCaprio ने Once Upon a Time in Hollywood के सेट का एक मज़ेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक दिन उनके पिता और सौतेली मां शूटिंग देखने सेट पर आए थे।

Leonardo ने कहा कि जब वह Brad Pitt के साथ हॉलीवुड बुलेवार्ड पर चल रहे थे, तो उन्होंने इशारा करते हुए कहा,

Leonardo DiCaprio का भारत से खास रिश्ता, फैंस हैरान कि उनकी सौतेली मां हैं Sikh, Brad Pitt भी नहीं कर पाए यकीन

“वो रहे मेरे पापा और मेरी स्टेपमॉम।”

इस पर Brad Pitt ने हंसते हुए कहा,

“हाँ हाँ, बिल्कुल!”

Leonardo ने बताया कि Brad को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतने अलग अंदाज़ में दिखने वाले लोग उनके माता-पिता हो सकते हैं। Leonardo ने मज़ाक में कहा,

“मैंने Brad से कहा कि मुझे पता है वे इस फिल्म के एक्स्ट्रा जैसे लगते हैं, लेकिन यही रोज़ ऐसे कपड़े पहनते हैं। वो सच में मेरे पेरेंट्स हैं।”

Leonardo के मुताबिक, यह पल बेहद मज़ेदार और यादगार था।

Leonardo DiCaprio का हालिया काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो Leonardo DiCaprio हाल ही में फिल्म One Battle After Another में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन Paul Thomas Anderson ने किया है। फिल्म में Sean Penn, Benicio del Toro, Regina Hall और Teyana Taylor भी अहम भूमिकाओं में हैं।

26 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *