Connect with us

Entertainment

Kingdom का धमाकेदार OTT प्रीमियर विजय देवरकोंडा की फिल्म गणेश चतुर्थी पर रिलीज़

थियेटर्स में मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया अब Netflix पर पांच भाषाओं में स्ट्रीम होगी फिल्म

Published

on

Kingdom OTT release: When and where to watch Vijay Deverakonda, Satyadev, Bhagyashri Borse's latest film
विजय देवरकोंडा स्टारर Kingdom अब Netflix पर 27 अगस्त से उपलब्ध

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की हालिया फिल्म Kingdom अब थिएटर से सीधे OTT पर दस्तक देने जा रही है। 31 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे।

और भी पढ़ें : War 2 Box Office Collection 12 दिन में बुरी तरह पिटी ऋतिक रोशन की फिल्म घाटे का सौदा बनी

फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने घोषणा की है कि Kingdom को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जाएगा। हिंदी वर्जन का टाइटल ‘साम्राज्य’ (Saamrajya) रखा गया है।

खास मौके पर हुई OTT रिलीज़ की घोषणा

दिलचस्प बात यह है कि Kingdom के OTT प्रीमियर की घोषणा उसी दिन की गई जब विजय देवरकोंडा की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy) की 8वीं वर्षगांठ और उनकी फ्लॉप फिल्म लाइगर (Liger) की 3वीं वर्षगांठ थी। इस संयोग ने फिल्म को एक अलग तरह की सुर्खियां दिला दी हैं।

कहानी क्या है?

निर्देशक गौतम तिन्ननुरी (Gowtam Tinnanuri) की यह फिल्म एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है। कहानी एक कॉन्स्टेबल से बने जासूस सुरी (विजय देवरकोंडा) की है, जो अपने खोए हुए भाई शिवा (सत्यदेव) की तलाश में श्रीलंका पहुंचता है। इस मिशन में उसका सामना खतरनाक कार्टेल किंग ओडियप्पन के बेटे मुरुगन (वेंकिटेश) से होता है।
इस दौरान उसे मदद मिलती है डॉ. मधु (भाग्यश्री बोर्से) से, जो धीरे-धीरे सुरि की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाती है।

दर्शकों की उम्मीदें

थियेटर्स में हालांकि फिल्म को उतनी बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म पर इसकी रिलीज़ से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। स्पाई-एक्शन, इमोशनल ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस के कारण यह फिल्म ओटीटी दर्शकों को प्रभावित कर सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *