Apple
iOS 26 Beta 2 अपडेट: Control Centre में ज्यादा Blur, Apple Music के नए Widgets और Boot Failure Fix!
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26 Beta 2 रिलीज किया, कई नए फीचर्स, बग फिक्स और ज्यादा कंट्रोल के साथ।
अगर आप iPhone यूजर हैं और iOS Beta अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! Apple ने iOS 26 Beta 2 को जारी कर दिया है, जिसमें पहले Beta से कई ज्यादा सुधार और नए फीचर्स हैं।
इस बार सबसे बड़ा बदलाव Control Centre के डिजाइन में किया गया है। पिछले Beta में Liquid Glass UI ने पैनल को इतना ट्रांसपेरेंट बना दिया था कि यूजर्स को कंट्रोल्स पढ़ने में परेशानी हो रही थी। Beta 2 में अब Control Centre के पीछे ज्यादा Blur जोड़ दिया गया है ताकि टेक्स्ट और आइकन्स साफ दिखें।
अब आप खुद तय करें Blur का Level
Apple ने Accessibility सेटिंग्स में नया Reduce Transparency ऑप्शन जोड़ा है। इससे यूजर्स Control Centre के Blur लेवल को अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसका मतलब है ज्यादा कस्टमाइजेशन और कम परेशानी।
Apple Music के लिए दो नए Widgets
Music लवर्स के लिए भी खुशखबरी है! अब आपके पास दो नए Apple Music Widgets हैं — एक Live Radio के लिए और दूसरा लॉक स्क्रीन से सीधे गाने सर्च करने के लिए। इससे आपका Music Experience पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा।
Wallet App में Order Tracking और Siri का नया कमाल
Wallet App में अब फुल Order Tracking का सपोर्ट मिलेगा। Siri अब आपके Mail App को स्कैन करके Merchants के Order Emails भी ढूंढ सकता है। मतलब, ऑर्डर कहां पहुंचा, ये जानने के लिए अब बार-बार Mail खोलने की जरूरत नहीं।
अन्य छोटे बदलाव भी शानदार
Beta 2 में कुछ और छोटे लेकिन काम के बदलाव किए गए हैं:
- Low Power Mode का डिस्क्रिप्शन अपडेट किया गया है।
- Safari में Tabs मैनेजमेंट के लिए ‘+’ Tab का नया लोकेशन।
- App Store में नया Accessibility सेक्शन।
- नया “Alt 1” रिंगटोन।
Boot Failure बग भी हुआ Fix
पहले Beta में iPhone 15 और iPhone 16 यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कत Boot Failure की हुई थी। अपडेट के बाद फोन Low Battery सिम्बल दिखा कर बंद हो जाता था। Apple ने इस Beta 2 में इस बग को फिक्स कर दिया है। अगर अब भी दिक्कत है, तो Apple ने रिकवरी प्रोसेस भी बताया है:
1. USB Type-C केबल से iPhone को कंप्यूटर से जोड़ें।
2. Mac पर Finder या Windows पर Apple Devices App खोलें।
3. स्क्रीन ब्लैक होते ही Power और Volume Down बटन दबाकर रखें।
4. 3 सेकेंड बाद Power बटन छोड़ दें लेकिन Volume Down को पकड़े रहें।
5. iPhone अब Finder या Apple Devices App में दिखेगा।
6. अब आप iOS 26 Beta 1 या iOS 18 पर Restore कर सकते हैं और Backup से Data वापस ला सकते हैं।
iOS 26 कब आएगा सबके लिए?
Apple ने साफ किया है कि iOS 26 को इस साल के अंत तक सभी iPhone यूजर्स के लिए फ्री OTA अपडेट के तौर पर जारी कर दिया जाएगा। Beta टेस्टर्स के लिए ये एक बड़ा स्टेप है जो फाइनल बिल्ड के और भी स्टेबल होने की गारंटी देता है।
