Connect with us

Sports

IND vs PAK फाइनल टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी को सरेआम किया बेइज्जत ट्रॉफी लेने से किया इनकार

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली, स्टेडियम में गूंजे इंडिया इंडिया के नारे

Published

on

IND vs PAK Asia Cup Final भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
एशिया कप 2025 फाइनल जीत के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। लेकिन जीत के बाद ट्रॉफी वितरण समारोह में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।

सरेआम हुई बेइज्जती

मैच खत्म होने के बाद जब ट्रॉफी वितरण का समय आया, नकवी मंच पर मौजूद थे। भारतीय टीम को पहले से अंदेशा था कि नकवी ही ट्रॉफी देंगे। टीम प्रबंधन ने साफ संकेत दिया कि अगर नकवी ने जबरन ट्रॉफी देने की कोशिश की तो आधिकारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसी बीच भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से दूरी बनाई और अंततः आयोजकों ने ट्रॉफी सीधे ड्रेसिंग रूम तक पहुंचा दी।

IND vs PAK Asia Cup Final भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार


स्टेडियम में गूंजे नारे

नकवी जैसे ही मंच पर आए, भारतीय दर्शकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी – “भारत माता की जय” और “इंडिया इंडिया” के नारों से दुबई का स्टेडियम गूंज उठा। नकवी को खड़ा रहना पड़ा और उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था कि वह इस स्थिति से बेहद असहज हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हूटिंग

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम करीब एक घंटे तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकली। इस दौरान नकवी अकेले खड़े रहकर शर्मिंदगी झेलते रहे। जब आखिरकार पाकिस्तानी खिलाड़ी बाहर आए तो दर्शकों ने उनका जमकर बू किया और इंडिया इंडिया के नारे लगाए।

IND vs PAK Asia Cup Final भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार


क्यों नाराज़ थी टीम इंडिया?

भारत-पाक मैचों में पहले से ही तनाव का माहौल था। नकवी ने एशिया कप के दौरान कई भारत विरोधी बयान दिए थे और यहां तक कि सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो भी शेयर किया था जिसमें फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो विमान दुर्घटना का इशारा करते हुए गोल का जश्न मना रहे थे। यही हरकत पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में की थी, जिस पर उन पर जुर्माना लगाया गया था।

और भी पढ़ें : Asia Cup 2025 Final भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास तिलक वर्मा और कुलदीप यादव बने हीरो

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही यह नीति अपना ली थी कि पाकिस्तान की ओर से किसी से भी हाथ नहीं मिलाना है और मैदान से बाहर कोई बातचीत नहीं करनी है। फाइनल में जीत के बाद नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार उसी रणनीति का हिस्सा था।

टीम इंडिया का संदेश

इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि भारतीय टीम सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी पाकिस्तान के राजनीतिक रवैये के खिलाफ अपनी नाराज़गी दर्ज करा रही है। नकवी की सरेआम बेइज्जती ने इस फाइनल को एशिया कप इतिहास का सबसे विवादित बना दिया।