cricket
ICC अपने फैसले पर अड़ा Bangladesh के T20 World Cup मैच India से नहीं होंगे शिफ्ट बदलाव को बताया नामुमकिन
ICC Board मीटिंग के बाद साफ किया गया रुख कहा इतने करीब बदलाव करना टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करेगा
Men’s T20 World Cup को लेकर चल रहा Bangladesh और ICC के बीच विवाद अब और साफ हो गया है। International Cricket Council ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि टूर्नामेंट के मूल शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और Bangladesh को अपने Group C के सभी मुकाबले India में ही खेलने होंगे। यह फैसला ICC Board की video conference के जरिए हुई बैठक के बाद लिया गया।
यह बैठक Bangladesh Cricket Board की उस मांग के बाद बुलाई गई थी, जिसमें BCB ने अपने मैच Sri Lanka शिफ्ट करने की अपील की थी। यह मांग उस समय सामने आई, जब Bangladesh के तेज़ गेंदबाज़ Mustafizur Rahman को Kolkata Knight Riders से रिलीज़ कर दिया गया।
हालांकि ICC के आधिकारिक बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि Bangladesh ने India में खेलने पर सहमति दी है या नहीं, और न ही यह बताया गया कि BCB को कोई अतिरिक्त समय दिया गया है। रिपोर्ट्स में जरूर यह कहा जा रहा है कि अगर Bangladesh ने India यात्रा से इनकार किया, तो उसकी जगह Scotland को शामिल किया जा सकता है, लेकिन ICC की मीडिया रिलीज़ में इसका कोई ज़िक्र नहीं है।
ICC ने अपने बयान में साफ किया कि सभी स्वतंत्र security assessments और reviews के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि India में किसी भी venue पर Bangladesh टीम, officials, media या fans के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। इसी आधार पर शेड्यूल को जस का तस रखने का फैसला लिया गया।
Bangladesh को Group C में रखा गया है, जहां उसका सामना England, Nepal, Italy और West Indies से होना है। Litton Das की कप्तानी वाली टीम को तीन मुकाबले Eden Gardens में और एक मैच Wankhede Stadium में खेलना है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक India और Sri Lanka में आयोजित होगा।

ICC ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है और ऐसे में शेड्यूल बदलना व्यावहारिक नहीं है। संस्था के मुताबिक, बिना किसी ठोस सुरक्षा खतरे के मैचों का स्थान बदलना एक गलत मिसाल कायम करेगा, जिससे भविष्य के ICC आयोजनों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है।
ICC spokesperson ने क्या कहा
ICC spokesperson ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से ICC और BCB के बीच लगातार बातचीत चल रही थी, ताकि Bangladesh की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। ICC ने BCB के साथ detailed security plans, independent assessments और host authorities की औपचारिक assurances साझा कीं, जिनमें हर बार यही सामने आया कि Bangladesh टीम के लिए India में कोई credible threat नहीं है।
ICC ने यह भी माना कि आखिरी वक्त पर शेड्यूल में बदलाव करना एक बड़ा logistical challenge बन सकता था। इससे न सिर्फ बाकी टीमों और fans पर असर पड़ता, बल्कि tournament संचालन भी बाधित होता। ICC का कहना है कि उसके venue और scheduling से जुड़े फैसले objective threat assessments और tournament नियमों के आधार पर लिए जाते हैं, जो सभी 20 टीमों पर समान रूप से लागू होते हैं।
अपने बयान के अंत में ICC ने कहा कि वह good faith के साथ काम करने, समान मानकों को बनाए रखने और global cricket के सामूहिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल, ICC के इस सख्त रुख के बाद अब सारी निगाहें BCB के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
