Connect with us

Entertainment

Bigg Boss 19: Gaurav Khanna को मिली बड़ी सपोर्ट! Mr Faisu बोले—‘सबसे सच्चे और ईमानदार खिलाड़ी, ट्रॉफी इन्हें ही चाहिए’

फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन—Mr Faisu ने गौरव खन्ना के शांत स्वभाव और ईमानदारी की जमकर तारीफ की

Published

on

फिनाले से पहले Mr Faisu ने खुलकर किया गौरव खन्ना का समर्थन—“सबसे ईमानदार खिलाड़ी, जीत के हकदार।”
फिनाले से पहले Mr Faisu ने खुलकर किया गौरव खन्ना का समर्थन—“सबसे ईमानदार खिलाड़ी, जीत के हकदार।”

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है और मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। फिनाले की उल्टी गिनती शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक नाम सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है—गौरव खन्ना

उनके लिए समर्थन की लहर दिन-ब-दिन बढ़ रही है, और अब इस सपोर्ट में जुड़ गया है एक बड़ा नाम—युवा आइकन और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैज़ू (Faisal Shaikh)

Mr Faisu ने गौरव को बताया “सबसे सच्चा खिलाड़ी”

मिस्टर फैज़ू, जो खुद युवाओं में ट्रेंडसेटर माने जाते हैं, ने फिनाले से कुछ दिन पहले खुलकर गौरव के लिए समर्थन जताया।
उन्होंने गौरव को सीजन के “सबसे sincere और honourable कंटेस्टेंट” बताया।

Filmibeat को दिए बयान में फैज़ू ने कहा—

“गौरव ने हर परिस्थिति में परिपक्वता दिखाई है। उन्होंने किसी भी हालात में अपनी ईमानदारी और मूल्यों को नहीं छोड़ा। ऐसे कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में बहुत कम मिलते हैं।”

और भी पढ़ें : Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की सबसे खतरनाक वापसी, अक्षय खन्ना ने छीन ली हर सीन की चमक—स्पाई थ्रिलर में दम है या सिर्फ शोर?

उन्होंने यह भी कहा कि गौरव का शांत रहना, गुस्से में भी संयम बनाए रखना, और विवादों को समझदारी से हैंडल करना उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

सोशल मीडिया पर फैज़ू का आह्वान—“गौरव को जिताओ!”

पिछले कुछ दिनों से Mr Faisu अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार गौरव के समर्थन की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने कहा—

“गौरव की dedication और loyalty इस सीजन की पहचान रही है। मैं चाहता हूँ कि वह ‘Bigg Boss 19’ की ट्रॉफी घर ले जाएं।”

फैज़ू के बयान के बाद गौरव के फैनबेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #GauravForTheWin लगातार ट्रेंड कर रहा है।

फिनाले से पहले Mr Faisu ने खुलकर किया गौरव खन्ना का समर्थन—“सबसे ईमानदार खिलाड़ी, जीत के हकदार।”


Celebrity MasterChef से जुड़ा गौरव–फैज़ू का पुराना रिश्ता

बहुत से लोग नहीं जानते कि गौरव खन्ना और Mr Faisu पहले भी एक ही शो में साथ नजर आ चुके हैं—Celebrity MasterChef
जहां गौरव ने ट्रॉफी जीती थी, वहीं फैज़ू अपनी creativity और नए-नए culinary experiments के लिए खूब सराहे गए थे।

इस पुराने बॉन्डिंग की वजह से भी फैज़ू इस बार गौरव की जीत को लेकर बेहद भावुक और सपोर्टिव दिख रहे हैं।

Bigg Boss 19 के फाइनलिस्ट—कौन बनेगा विनर?

इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं—

  • गौरव खन्ना
  • फरहाना भट
  • आमाल मलिक
  • तान्या मित्तल
  • प्रणीत मोरे

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फैज़ू जैसी बड़ी सोशल मीडिया शक्ति के समर्थन के बाद क्या गौरव इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर पाते हैं?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *