Entertainment
2025 को अलविदा और 2026 से बड़ी उम्मीदें, फिल्मों और वेब सीरीज से हम क्या चाहते हैं क्या नहीं
शाहरुख की वापसी का इंतजार, आर्यन का डेब्यू, एनीमेशन का उभार और कंटेंट की नई दिशा
साल 2025 खत्म होने जा रहा है और इसके साथ ही फिल्म और ओटीटी इंडस्ट्री ने दर्शकों को कई यादगार पल दिए। कुछ चीज़ें ऐसी रहीं जिन्हें दर्शकों ने दिल से अपनाया, तो कुछ ऐसी भी रहीं जिनसे 2026 में आगे बढ़ना इंडस्ट्री के लिए ज़रूरी होगा।
सबसे पहले बात बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार Shah Rukh Khan की। साफ हो चुका है कि शाहरुख खान 2027 से पहले बड़े पर्दे पर वापसी नहीं करेंगे। ऐसे में निगाहें अब उनके बेटे Aryan Khan पर टिकी हैं। बतौर निर्देशक उनकी फिल्म को सराहना मिली, लेकिन दर्शकों की उम्मीद है कि आर्यन जल्द ही एक्टर के रूप में भी सामने आएं। फैंस के लिए यह कल्पना बेहद रोमांचक है—पिता ‘पठान’ बनें और बेटा ‘जवान’ की तरह नई पीढ़ी का चेहरा।
और भी पढ़ें : Avatar Fire and Ash ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर धुआं, क्या James Cameron की फिल्म ने Part 2 को पछाड़ दिया?
ओटीटी की दुनिया में 2025 कंटेंट के लिहाज से बेहद मजबूत रहा। एक ब्रिटिश वेब सीरीज ने अपने बोल्ड विषय और वन-टेक तकनीक से टीवी कंटेंट को नया आयाम दिया। 13 साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी, ऑनलाइन बुलिंग और सामाजिक अंधेरे पहलुओं को सामने लाने में सफल रही। अब दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी तरह Bridgerton, Euphoria, The Family Man, Paatal Lok, Panchayat, Gullak और Mirzapur जैसी सीरीज ने साबित किया कि मजबूत कहानी और सच्चे किरदार ही दर्शकों को बांधते हैं।

2025 में म्यूज़िक और सिनेमा का फ्यूज़न भी खास रहा। Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, वहीं अलग-अलग संस्कृतियों के संगीत प्रयोगों ने ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई। दर्शकों ने ‘सुकून’ और ‘सैयारा’ जैसे गानों से फिर एक भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। 2026 में उम्मीद है कि यह आत्मीयता और गहराई बनी रहेगी।
नए चेहरों की बात करें तो Aneet Padda और Ahaan Panday ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं आने वाले साल में Agastya Nanda, Simar Bhatia, Sai Pallavi और Sreeleela जैसे नामों से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
एनीमेशन की दुनिया में 2025 एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ। Zootopia 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की, जबकि Mahavatar Narsimha ने भारतीय एनीमेशन को नई ऊंचाई दी। पौराणिक कथाओं पर आधारित एनीमे सीरीज और बड़े बजट की एनिमेटेड फिल्मों ने यह साफ कर दिया कि भारत अब इस जॉनर में पीछे नहीं है।
कुल मिलाकर, 2025 ने यह दिखा दिया कि दर्शक सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि ईमानदार कंटेंट चाहते हैं। 2026 से उम्मीद है कि इंडस्ट्री इसी दिशा में आगे बढ़ेगी—नई कहानियां, नए चेहरे और ऐसी फिल्में जो दिल और दिमाग दोनों को छू जाएं।
