Entertainment
Drishyam 3 विवाद पर निर्देशक Abhishek Pathak का पलटवार, Akshaye Khanna को दी सोलो फिल्म की खुली चुनौती
फिल्म छोड़ने पर अजय देवगन की चुप्पी, विग विवाद और कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद पैदा हुआ पूरा ड्रामा
बॉलीवुड में इन दिनों Drishyam 3 को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन वजह कहानी नहीं बल्कि फिल्म से जुड़े विवाद हैं। अभिनेता Akshaye Khanna के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद अब फिल्म के निर्देशक Abhishek Pathak ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।
एक इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने साफ किया कि अक्षय खन्ना ने फिल्म शूट शुरू होने से महज़ पांच दिन पहले प्रोजेक्ट छोड़ दिया था, जबकि नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था। लुक फाइनल हो चुका था, कॉस्ट्यूम तैयार हो रहे थे और पूरी स्क्रिप्ट की नैरेशन भी हो चुकी थी। अभिषेक के मुताबिक, अक्षय को कहानी भी पसंद आई थी।
निर्देशक ने बताया कि पहली असहमति तब शुरू हुई जब अक्षय खन्ना ने अपने किरदार के लिए विग पहनने की ज़िद की। चूंकि Drishyam 3 वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी, इसलिए किरदार में इस तरह का बदलाव संभव नहीं था। शुरुआत में बात संभल गई, लेकिन कुछ दिन बाद वही मांग दोबारा सामने आई और अंततः अक्षय ने फिल्म छोड़ दी।
और भी पढ़ें : Aryan Khan केस के दौरान शूट से दूर रहे Shah Rukh Khan, Girija Oak बोलीं कभी सेट पर आपा नहीं खोया
इस पूरे घटनाक्रम पर फिल्म के लीड एक्टर Ajay Devgn की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अभिषेक पाठक के मुताबिक, अजय देवगन ने यह मामला पूरी तरह निर्देशक और प्रोडक्शन टीम पर छोड़ दिया और किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया।
अभिषेक पाठक ने 21 करोड़ फीस की खबरों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें खुद अभिनेता की ओर से फैलाई जा रही थीं। उन्होंने साफ किया कि सारा विवाद कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद ही शुरू हुआ।

सबसे तीखी टिप्पणी करते हुए अभिषेक ने अक्षय खन्ना को सोलो फिल्म करने की खुली चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अक्षय को यह यकीन दिला दिया कि अब उन्हें सुपरस्टार की तरह सिर्फ अपने इर्द-गिर्द बनी फिल्मों पर ध्यान देना चाहिए। निर्देशक के शब्दों में, “अगर उन्हें लगता है कि वह सब कुछ अकेले चला सकते हैं, तो उन्हें सोलो फिल्म करके देखनी चाहिए।”
यह पूरा विवाद ऐसे वक्त पर सामने आया है जब Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर रही है। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना के गैंगस्टर अवतार को काफी सराहा गया है। फिल्म ने महज़ 22 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली और अभी भी कमाई की रफ्तार थमी नहीं है।
अब Drishyam 3 की बात करें तो फिल्म में Ajay Devgn, Tabu, Shriya Saran और Rajat Kapoor अपने-अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने की तैयारी में है।
