Entertainment
₹300 करोड़ की ब्लॉकबस्टर पर Dhruv Rathee का हमला कहा एक वीडियो ही काफी है फिल्म की पोल खोलने के लिए
बिना नाम लिए Dhurandhar पर निशाना साधते दिखे Dhruv Ratheeबॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म को बताया प्रचार की मशीन
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म Dhurandhar एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार वजह बने हैं मशहूर यूट्यूबर और राजनीतिक टिप्पणीकार Dhruv Rathee, जिन्होंने बिना फिल्म का नाम लिए एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
शनिवार दोपहर X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ध्रुव राठी ने दावा किया कि उनका आने वाला एक वीडियो 300 करोड़ की एक “प्रोपेगेंडा फिल्म” को पूरी तरह बेनकाब कर देगा। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एक यूट्यूब वीडियो ही ऐसी फिल्मों की सच्चाई सामने लाने के लिए काफी होता है और इसके बाद जो प्रतिक्रिया आएगी, उसके लिए लोग तैयार नहीं हैं।
हालांकि राठी ने सीधे तौर पर फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन कमेंट सेक्शन में कई यूज़र्स ने इसे सीधे तौर पर Dhurandhar से जोड़ दिया। वजह भी साफ है—हाल ही में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 480 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 740 करोड़ के करीब पहुंच गया है। फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में गिना जा रहा है।
और भी पढ़ें : Amaal Mallik ने Sachet-Parampara के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले अगर दिक्कत है तो कोर्ट जाइए
यह पहला मौका नहीं है जब ध्रुव राठी ने इस फिल्म को लेकर नाराज़गी जाहिर की हो। इससे पहले नवंबर में जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, तब उन्होंने इसके निर्देशक Aditya Dhar पर तीखा हमला बोला था। राठी का आरोप था कि ट्रेलर में दिखाई गई हिंसा, यातना और खून-खराबा युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जा सकता है और इसे मनोरंजन के नाम पर परोसा जा रहा है।
फिल्म Dhurandhar में Ranveer Singh एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान के लियारी इलाके में घुसपैठ कर आतंकी नेटवर्क और गैंग्स के गठजोड़ को तोड़ने की कोशिश करता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, एक्शन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई है, लेकिन इसकी राजनीति और विचारधारा को लेकर आलोचनाएं भी सामने आई हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता Hrithik Roshan ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्हें इसका तकनीकी पक्ष पसंद आया, लेकिन वे इसके राजनीतिक संदेश से पूरी तरह सहमत नहीं हैं।
फिल्म में Akshaye Khanna, Arjun Rampal, R. Madhavan और Sanjay Dutt जैसे दमदार कलाकार भी नजर आते हैं। मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज़ किया जाएगा।
अब सबकी नजरें ध्रुव राठी के उस वीडियो पर टिकी हैं, जिसकी उन्होंने घोषणा की है। सवाल यही है कि क्या यह वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रहेगा या फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचा चुकी इस फिल्म की छवि पर सच में असर डालेगा।
