Entertainment
2025 में हीरो नहीं, विलेन बने असली स्टार, Akshaye Khanna से Bobby Deol तक सबने लूट ली महफिल
डायलॉग, लुक और खौफ से भरे किरदारों ने बदली बॉलीवुड की परिभाषा, विलेन बने फिल्मों की सबसे बड़ी ताकत
साल 2025 में बॉलीवुड भले ही बड़े बजट और सुपरस्टार हीरो वाली फिल्मों से भरा रहा हो, लेकिन दर्शकों के दिल और सोशल मीडिया की चर्चा पर राज किया विलेन ने। हिंदी सिनेमा में गब्बर सिंह और मोगैंबो जैसे किरदार पहले ही यह साबित कर चुके हैं कि एक मजबूत विलेन फिल्म को अमर बना सकता है। 2025 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला।
इस साल कई ऐसे कलाकार सामने आए, जिनके नकारात्मक किरदार न सिर्फ ट्रेंड बने, बल्कि कई बार फिल्म के हीरो से भी ज्यादा चर्चा में रहे।
बॉबी देओल – द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड
एक समय रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले Bobby Deol ने 2025 में अपने डार्क अवतार से सबको चौंका दिया। The Ba**ds Of Bollywood* में अजय तलवार के किरदार ने उनके करियर को नई दिशा दी।
Animal के बाद यह रोल साबित करता है कि बॉबी देओल की सबसे बड़ी ताकत अब उनके निगेटिव किरदार हैं। उनकी शांत लेकिन खतरनाक मौजूदगी दर्शकों के मन में देर तक बनी रहती है।
और भी पढ़ें : Amaal Mallik ने Sachet-Parampara के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले अगर दिक्कत है तो कोर्ट जाइए
जयदीप अहलावत – ज्वेल थीफ और द फैमिली मैन 3
2025 अगर किसी एक अभिनेता का साल रहा, तो वह थे Jaideep Ahlawat। Jewel Thief में एक बेरहम माफिया के रूप में उनकी एंट्री जितनी डरावनी थी, उतनी ही चौंकाने वाली थी उनकी डांस परफॉर्मेंस।
‘जादू’ गाने में उनके मूव्स देखकर कई लोगों ने सवाल तक उठा दिए कि कहीं यह AI से तो नहीं बना। लेकिन सच्चाई यह थी कि यह जयदीप की मेहनत थी।
साल के अंत में The Family Man सीजन 3 में रुक्मा के रूप में उनका बदला हुआ लुक और पोनीटेल स्टाइल ट्रेंड बन गया।
रितेश देशमुख – रेड 2
कॉमेडी और हल्के किरदारों से पहचान बनाने वाले Riteish Deshmukh ने Raid 2 में अपने निगेटिव रोल से दर्शकों को हैरान कर दिया।
दादा भाई के रूप में उनका किरदार एक ऐसे ताकतवर नेता का था, जिसके चेहरे पर शांति और भीतर खतरनाक राज छुपे थे। उनकी नियंत्रित और ठंडी बेरहमी वाली एक्टिंग फिल्म को अलग स्तर पर ले जाती है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी – थम्मा
नकारात्मक किरदारों में जान फूंकने के लिए मशहूर Nawazuddin Siddiqui ने Thamma में यक्षासन के रूप में एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई।
उनका विलेन सिर्फ खलनायक नहीं, बल्कि अंदरूनी संघर्ष से जूझता इंसान था। यही वजह है कि उनका हर सीन फिल्म को और ज्यादा प्रभावशाली बना देता है।
अक्षय खन्ना – धुरंधर
2025 का सबसे ज्यादा वायरल और चर्चित विलेन अगर किसी को कहा जाए, तो वह हैं Akshaye Khanna।
Dhurandhar में पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत के रूप में उनकी एंट्री, उनकी ठहरी हुई आवाज़ और बॉडी लैंग्वेज ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया।
कई दर्शकों का मानना है कि उनका किरदार फिल्म के लीड स्टार Ranveer Singh से भी ज्यादा चर्चा में रहा।
2025 ने क्या साबित किया?
इस साल ने साफ कर दिया कि बॉलीवुड में अब सिर्फ हीरो ही स्टार नहीं होता। एक दमदार विलेन कहानी को नई ऊंचाई दे सकता है और दर्शकों की यादों में लंबे समय तक जिंदा रह सकता है।
