Entertainment
बिग बॉस 19 पर भड़के फैंस, सलमान खान पर पक्षपात का आरोप – अमाल मलिक विवाद से Weekend Ka Vaar गरमाया
सोशल मीडिया पर मेकर्स और सलमान खान की हुई खिंचाई, काम्या पंजाबी भी बोलीं – “एंटरटेनिंग से इरिटेटिंग तक का सफर”
बिग बॉस 19 का ताज़ा वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के बीच विवाद का नया कारण बन गया है। शो के होस्ट सलमान खान और मेकर्स पर नेटिज़न्स ने खुलकर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। मामला तब गर्माया जब एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हुई झड़प पर चर्चा हुई और सलमान ने अमाल का पक्ष लिया।
फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने मेकर्स को आड़े हाथों लिया। एक यूज़र ने लिखा –
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए पोस्ट किया –
और भी पढ़ें : सैयारा स्टार अनीत पड्डा ने किया खुलासा हर प्रोडक्शन हाउस के पास है मेरा खराब बायोडाटा और स्नैपचैट फोटो
इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि दर्शकों को एपिसोड का निष्पक्ष न होना नागवार गुज़रा।
अमाल मलिक को मिला सलमान का सपोर्ट
एपिसोड में सलमान खान ने साफ किया कि अमाल मलिक ने अभिनेत्री अशनूर कौर पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह विवाद कुनिक्का सदानंद के बार-बार “उसमें सुरसुरी” शब्द इस्तेमाल करने से पैदा हुआ। सलमान ने अमाल को क्लीन चिट दी और उनके दोस्तों बसीर अली, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, ज़ीशान क्वादरी और नीलम ने तालियों से उनका समर्थन किया।
अभिषेक बजाज पर लगा झगड़े का दोष
शो में सप्ताह भर चले विवादों पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि हेडबट वाली झड़प की शुरुआत अभिषेक बजाज ने की थी। उन्होंने अभिषेक को दोषी ठहराया, लेकिन इस फैसले से दर्शक सहमत नहीं दिखे। कई लोगों ने इसे “अन्यायपूर्ण” करार दिया।

नेटिज़न्स का गुस्सा, मेकर्स पर उठे सवाल
एपिसोड के बाद #BiggBoss19 ट्रेंड करने लगा। अधिकतर ट्वीट्स मेकर्स और सलमान खान पर “बायस्ड” होने का आरोप लगाते नज़र आए। दर्शकों का कहना है कि शो मनोरंजन से ज्यादा अब पक्षपात और गलत फैसलों का प्रतीक बनता जा रहा है।
इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिग बॉस जैसे शोज़ में सचमुच निष्पक्षता होती है या फिर ड्रामा और टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ फैसले जानबूझकर लिए जाते हैं।
