Entertainment
Bigg Boss 19 में Mridul Tiwari का सफर हुआ खत्म, मिड-वीक एविक्शन में हुआ बड़ा ट्विस्ट!
Bigg Boss 19 में एक और चौंकाने वाला एलिमिनेशन — इस बार घर से बाहर हुए मृदुल तिवारी, फैंस बोले “गलत खिलाड़ी को निकाला गया!”
Bigg Boss 19 के घर में हर हफ्ते कुछ नया धमाका देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो से हाल ही में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का एलिमिनेशन हुआ था, जिससे दर्शक पहले ही सदमे में थे। लेकिन अब खबर है कि शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आ गया है — और इस बार घर से बाहर हुए हैं मृदुल तिवारी।
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृदुल तिवारी का सफर मिड-वीक एविक्शन में खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बार एविक्शन लाइव ऑडियंस वोटिंग के ज़रिए हुआ, जिसमें दर्शकों ने अपनी पसंद के कैप्टनसी कंटेंडर्स चुने।
लाइव वोटिंग राउंड बना गेमचेंजर
इस हफ्ते Bigg Boss 19 में एक नया फॉर्मेट लाया गया था, जिसमें दर्शकों को घर में एंट्री देकर लाइव वोटिंग का मौका दिया गया। घरवालों को तीन टीमों में बांटा गया था —
और भी पढ़ें : 12 साल बाद Naseeruddin Shah का जवाब Farhan Akhtar पर विवाद बढ़ा बोले मेरा बयान बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया
- टीम गौरव खन्ना
- टीम कुनिका सदानंद
- टीम शहबाज़ बदेशा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम शहबाज़ को सबसे कम वोट मिले, जिसके चलते शहबाज़ बदेशा, अशनूर कौर और मालती खतरे के दायरे में आ गए।
लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब Bigg Boss ने नियम बदल दिए और एविक्शन का फैसला दर्शकों की बजाय घरवालों के इंटरनल वोटिंग से करवाया। इस वोटिंग में मृदुल तिवारी का नाम सबसे ज़्यादा आया और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा
जैसे ही खबर बाहर आई, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। लोकप्रिय पेज Bigg Boss Tak ने X (Twitter) पर पोस्ट किया,

“Mridul Tiwari is EVICTED from the #BiggBoss19 house in mid-week eviction twist through Live Audiences (Via Filmwindow).”
इसके बाद ट्विटर पर #MridulTiwari और #BiggBoss19 ट्रेंड करने लगे।
एक फैन क्लब ने लिखा —
“यह एविक्शन पूरी तरह गलत है! शहबाज़ बदेशा को बाहर जाना चाहिए था। मृदुल एक जेन्युइन और डीसेंट प्लेयर थे, जिन्होंने हर टास्क में ईमानदारी दिखाई।”
दूसरे यूज़र ने लिखा —
“मृदुल शो के सबसे संतुलित खिलाड़ी थे। उन्होंने कभी झगड़ों से शो चलाने की कोशिश नहीं की, बल्कि क्लास और सम्मान के साथ खेला।”
अभिषेक बजाज के बाद एक और मजबूत खिलाड़ी बाहर
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते ही अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का डबल एविक्शन हुआ था, और अब मृदुल का जाना दर्शकों के लिए तीसरा झटका है। खास बात यह भी है कि अभिषेक और मृदुल दोनों के बीच शो में मजबूत दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों ने कई बार एक-दूसरे के पक्ष में खड़े होकर दर्शकों का दिल जीता था।
अब फैंस यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या शो “ड्रामा ओवर डीसेंसी” की तरफ बढ़ रहा है, जहां शांत खिलाड़ी जल्दी बाहर हो जाते हैं और विवादित लोग टिके रहते हैं।
क्या आने वाला है वाइल्ड कार्ड ट्विस्ट?
इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि मृदुल तिवारी का एविक्शन शायद स्थायी न हो। यह भी अटकलें हैं कि उन्हें दो हफ्तों के भीतर वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिए शो में वापस लाया जा सकता है। पहले भी Bigg Boss के कई सीज़न में ऐसा देखा गया है जब लोकप्रिय खिलाड़ी बाद में वापसी करते हैं।
दर्शकों को मिला एक और झटका
Bigg Boss 19 इस समय अपने सबसे हाई-वोल्टेज दौर में है। घर में लगातार टकराव, धोखे और दोस्ती के नए समीकरण बनते-बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। मृदुल की एग्जिट के बाद अब शो में शक्ति संतुलन बदलता नजर आ रहा है।
फैंस अब सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं — “Bring Back Mridul!”
क्या मेकर्स फैंस की यह मांग सुनेंगे? यह आने वाला वीकेंड बताएगा।
